- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Tasty Gulab Jamun Cake With Gulab Jamun And Rabri
कभी नहीं खाई होगी ऐसी डिश, गुलाबजामुन और रबड़ी से बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन केक, जानिए आसान रेसिपी
Easy Gulab Jamun Cake Recipe: अगर आप गुलाब जामुन खाने के शौकीन है तो, आज हम आपको एक नए तरह की डिश के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
- Written By: दीपिका पाल

गुलाब जामुन रबड़ी केक (सौ.सोशल मीडिया)
Gulab Jamun Cake at Home: हर किसी को खाने में कुछ न कुछ नया टेस्ट करने का मन होता है। मीठे के लिए वैसे तो कई चीजें लोग खाना पसंद करते है लेकिन नए प्रयोग की बात ही कुछ और होती है। सूजी का हलवा हो या फिर लड्डू इसे तो हर कोई आसानी से बना लेता है लेकिन आज हम आपको एक खास तरह की डिश यानि गुलाब जामुन केक के बारे में बता रहे है जिसे आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से बना सकते है।
अगर आप गुलाब जामुन खाने के शौकीन है तो, आज हम आपको एक नए तरह की डिश के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
गुलाब जामुन केक बनाने का तरीका
आप किसी भी त्योहार के मौके पर कुछ सामग्रियों की मदद से गुलाब जामुन की इस प्यारी डिश को बना सकते है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
क्या चाहिए सामग्री
- 1.5 कप मैदा
- 1 कप दही
- 1/2 कप तेल
- 1 कप चीनी
- 1 tsp बेकिंग पाउडर
- 1/2 tsp बेकिंग सोडा
- इलायची पाउडर
- 1 लीटर गाढ़ा दूध
- 2 चम्मच चीनी
- केसर के धागे
- 8-10 छोटे गुलाब जामुन
- कटे हुए पिस्ता
- बादाम।
जानिए गुलाब जामुन केक बनाने का आसान तरीका
- एक बाउल में दही और चीनी को तब तक फेंटें जब तक चीनी घुल न जाए।
- अब इसमें तेल और इलायची पाउडर मिलाएं।
- अब कटोरी में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर गीले मिश्रण में मिलाएं।
- अगर बैटर गाढ़ा लगे, तो थोड़ा दूध डालें।
- ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। केक टिन को ग्रीस करें और बैटर डालकर 30-35 मिनट तक बेक करें।
- इसके बाद एक भारी तले की कड़ाही में दूध को उबालें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह अपनी मात्रा का एक-तिहाई न रह जाए।
- इसमें चीनी और केसर मिलाएं। ध्यान रहे कि रबड़ी बहुत ज्यादा गाढ़ी न हो, क्योंकि इसे केक पर फैलाना है। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
- जब केक ठंडा हो जाए, तो उसके ऊपर फोर्क से छोटे-छोटे छेद कर दें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दें शरीर को गर्माहट का अहसास, इस रेसिपी के साथ बनाकर खाएं तीसी पीठा की डिश
- अब तैयार की हुई रबड़ी को केक के ऊपर चारों तरफ फैलाएं ताकि वह छेदों के जरिए अंदर तक चली जाए।
- इसके बाद केक के ऊपर गुलाब जामुन के टुकड़े रखें। आखिर में कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।
Make tasty gulab jamun cake with gulab jamun and rabri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO
May 20, 2026 | 08:05 AMयूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
May 20, 2026 | 08:04 AMमहाकाल पार्किंग जमीन विवाद पर चिंतामणि मालवीय का जवाब, कहा- कोई क्रिकेट खेल ले तो वो मैदान उसका नहीं हो जाता
May 20, 2026 | 07:58 AM20 मई का इतिहास : ब्रिटेन में चली आंसू गैस, टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें, जाने पुरी खबर
May 20, 2026 | 07:56 AMआपमें इंसानियत जिंदा नहीं…तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, बोले- सरकार बना रही बेवकूफ
May 20, 2026 | 07:55 AMमुंबई के बांद्रा में रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन! कोर्ट के आदेश पर सैकड़ों अवैध झोपड़पट्टी ध्वस्त
May 20, 2026 | 07:47 AMमध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, आज कई जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव में पारा 47 डिग्री पहुंचा
May 20, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














