काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO

Kashi Vishwanath Temple CCTV Footage: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार सुबह गेट के बाहर जवान की बंदूक से अचानक गोलियां चल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है।

Kashi Vishwanath Temple Firing: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर गोली चलने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार को ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से गोली चली। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। पीएसी जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर गलती से गोली चली, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। घटना में घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और मंदिर प्रशासन ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की स्थिति अब ठीक है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com