
सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया (सोर्स:-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत में गर्माहट तेज है। राजनीतिक पार्टियां भी अपने-अपने प्रचार प्रसार में व्यस्त है और आरोप-प्रत्यारोप की तो बात ही मत करना बेकार है। इसी आरोप-प्रत्यारोप की कड़ी में आज यानी रविवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चुनावी दहाड़ देखने को मिली। जहां सीएम सैनी ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला किया।
सीएम सैनी ने हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस पर कई सारे आरोप लगाए है। सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी है। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होने वाला है।
ये भी पढ़ें:-‘भारत कभी आतंकवाद को बर्दाशत नहीं करेगा’ चुनावी प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
सीएम सैनी आज यानी रविवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान कांग्रेस पर हमला किया। सीएम सैनी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की पार्टी बताते हुए कहा कि हमने हरियाणा की जनता के लिए जो भी काम किया है, वह सब मजबूती से किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी पार्टी है। कांग्रेस जब आती है तो लोगों को लाइन में खड़ा कर देती है। कांग्रेस भ्रष्टाचार और लोगों को परेशान करने का काम करती है।”
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हमने काम किया है और हरियाणा के लोगों को सुविधाएं प्रदान की हैं। कांग्रेस पार्टी लोगों को परेशान करने के लिए काम करती है, लेकिन हमारी सरकार लोगों के जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए काम करती है।
ये भी पढ़ें:-पहलवान बजरंग पूनिया का कांग्रेस में शामिल होना बना जी का जंजाल, मिली जान से मारने की धमकी
सीएम सैनी ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। हरियाणा की जनता ने यह तय कर लिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। इसके साथ रही उन्होंने ये कहा कि लाडवा के लोगों का प्यार और स्नेह मिल रहा है।






