-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Venkatesh Iyer Joined Rcb In Ipl 2026 For Rs 7 Crore
IPL Auction: वेंकटेश अय्यर की आईपीएल 2026 में भी बल्ले-बल्ले, 7 करोड़ में RCB ने टीम में किया शामिल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Venkatesh Iyer: मिनी ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले सीजन 23.75 करोड़ में केकेआर का हिस्सा रहे थे।

वेंकटेश अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
Venkatesh Iyer IPL 2026 Team: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को IPL 2026 सीजन के लिए 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ मिनी ऑक्शन में उतरे अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया। पिछले सीजन उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके कमजोर प्रदर्शन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया।
अय्यर के लिए टीमों के बीच बिडिंग
वेंकटेश अय्यर के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे पहले बिडिंग शुरू की, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 2.60 करोड़ रुपये तक बोली लगाई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.20 करोड़ की बोली लगाई, जिससे लखनऊ पीछे हट गई। केकेआर ने भी बोली लगाना शुरू किया, लेकिन आरसीबी लगातार अय्यर को खरीदने में आगे रही। आखिरकार आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया।
IPL में अय्यर का डेब्यू और केकेआर में समय
वेंकटेश अय्यर ने 2021 में IPL में KKR के लिए डेब्यू किया था। कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट दुबई में हुआ। ओपनिंग बैटिंग में उनके दमदार प्रदर्शन ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की, हालांकि टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई। अय्यर ने केकेआर के लिए लगातार 5 सीजन खेले और IPL में 62 मैचों में 29.95 की औसत और 137.32 के स्ट्राइक रेट से 1468 रन बनाए। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 9 मैचों में 141 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL 2025 में मिली बड़ी रकम और प्रदर्शन
IPL 2024 में 370 रन बनाने के बाद अय्यर को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया। हालांकि, इस बार उनका प्रदर्शन कमजोर रहा और टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। उस सीजन में उन्होंने 11 मैचों में केवल 142 रन बनाए, जबकि उन्हें संभावित कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा था।
ये भी पढ़ें: कैमरून ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा…लेकिन मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़
IPL में शानदार प्रदर्शन ने अय्यर को भारतीय टीम में मौका दिलाया। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर को देश के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल किया गया। हालांकि, उन्हें अक्सर केवल बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किया गया। IPL में उनका सबसे बड़ा पल 2023 में आया, जब उन्होंने एक शतक समेत 400 से ज्यादा रन बनाए और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए।
Venkatesh iyer joined rcb in ipl 2026 for rs 7 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
Jul 22, 2026 | 07:03 AMIRGC का बड़ा दावा: अमेरिकी सेना जहाजों को कर रही गुमराह, दो तेल टैंकर धमाके की चपेट में आए
Jul 22, 2026 | 07:01 AMLIVEआज की ताजा खबर 22 जुलाई LIVE: CJP का प्रोटेस्ट जारी; आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी बैठक
Jul 22, 2026 | 06:55 AMEV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Jul 22, 2026 | 06:49 AMसिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
Jul 22, 2026 | 06:46 AMIMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Jul 22, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Jul 22, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














