-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 108 Ambulance Safe Delivery Bhandara Nagpur Mother Baby Saved
Ambulance बनी प्रसव कक्ष, डॉक्टर-ड्राइवर की सूझबूझ से बची मां-शिशु की जान
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra News: भंडारा से नागपुर ले जाते समय 108 एम्बुलेंस में गर्भवती महिला का सफल प्रसव कराया गया। डॉक्टर और चालक की सूझबूझ से हाई बीपी की स्थिति में भी मां और नवजात दोनों की जान बचाई गई।

एम्बुलेंस सर्विस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News Today: भंडार जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बुलेंस ने एक बार फिर अपनी जीवनवाहिनी की उपाधि को सार्थक सिद्ध किया है। भंडारा जिला अस्पताल से नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) रेफर की गई एक गर्भवती महिला का प्रसव अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में एम्बुलेंस के अंदर ही सफलतापूर्वक कराया गया।
डॉक्टर और एम्बुलेंस चालक की तत्परता और सूझबूझ के चलते उच्च रक्तचाप से जूझ रही माँ और नवजात शिशु दोनों को सुरक्षित जीवनदान मिला। रविवार, 14 दिसंबर को 31 वर्षीय सुषमा भरत ठोंबरे को प्रसव पूर्व जटिलताओं के कारण नागपुर ले जाना आवश्यक था। दोपहर 3:40 बजे उप-जिला अस्पताल, साकोली की 108 एम्बुलेंस नंबर एमएच-14/सीएल 1089 उन्हें लेकर रवाना हुई।
डॉक्टर ने दिखाया चिकित्सा कौशल
एम्बुलेंस में डॉक्टर डॉ. निहाल पारधी और चालक नितिन ठाकरे तैनात थे। नागपुर की ओर बढ़ते समय सुषमा ठोंबरे को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी दौरान उनका रक्तचाप तेजी से बढ़ गया, जिसने स्थिति को जानलेवा बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
मंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त
डॉ. निहाल पारधी ने महसूस किया कि अस्पताल तक पहुँचना संभव नहीं है और क्षण भर की देरी भी खतरनाक हो सकती है। उन्होंने बिना विलंब किए, एम्बुलेंस की सीमित सुविधाओं में ही आवश्यक सपोर्ट और चिकित्सा कौशल का उपयोग करते हुए, अत्यंत जोखिम भरी अवस्था में महिला का सफल प्राकृतिक प्रसव कराया।
शाम 5:20 बजे प्रसव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डॉ. पारधी और चालक नितीन ठाकरे की त्वरित निर्णय क्षमता और साहस की सर्वत्र सराहना हो रही है। डॉ. पारधी ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया, वह क्षण हमारी कसोटी का था, क्योंकि रक्तचाप बढ़ा हुआ था। हमने तय किया कि समय गंवाए बिना एम्बुलेंस को ही अस्थाई प्रसव कक्ष बनाना होगा। चालक नितीन ठाकरे के उत्तम सहयोग से ही हम यह जोखिमपूर्ण प्रसव सफलतापूर्वक करा पाए।
8 महीनों का जीवनदायी रिकॉर्ड
जिला प्रबंधक प्राजक्ता खंडाईत ने बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा भंडारा जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। अप्रैल से नवंबर 2025 तक, इस सेवा ने 8 महीनों की अवधि में 4,375 नागरिकों को आपातकालीन सहायता देकर जीवनदान दिया है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Local Body Election से पहले ठाणे को सौगात, एकनाथ शिंदे ने घोषित कीं मेगा परियोजनाएं
इनमें 713 महिलाएँ गर्भावस्था/मातृत्व संबंधी सहायता के लिए सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचीं, जबकि 514 गंभीर और घायल मरीजों के प्राण बचाए गए। यह घटना दर्शाती है कि जिले की 108 एम्बुलेंस सेवा, जिसमें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) दोनों प्रकार के वाहन शामिल हैं, वास्तव में ग्रामीण जनता के लिए एक मजबूत और जीवनदायी स्वास्थ्य कवच है।
108 ambulance safe delivery bhandara nagpur mother baby saved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
Jun 20, 2026 | 09:36 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Jun 20, 2026 | 09:31 PMसरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














