खाक हुई बसें और चारों और तबाही जैसा मंजर, देखें यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे का लेटेस्ट वीडियो

Uttar Pradesh में यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 4 बजे के करीब एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जहां पूरे सड़क पर बर्बादी का मंजर दिख रहा है।

Yamuna Express Way Bus Accident: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 4 बजे के करीब एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में कुल आठ बसें और तीन छोटे वाहन (छोटी गाड़ियां) आपस में टकरा गए थे। टक्कर के बाद कुछ वाहनों में आग भी लग गई थी। अधिकारियों द्वारा अब तक की गई राहत और बचाव कार्य के बाद, चार लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।

इस दुर्घटना में लगभग 25 लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, हालांकि अधिकारियों ने बताया है कि उनमें से कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने बसों के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला और आग बुझने के बाद अपने हाथों से 7 से 8 शवों को निकालने में मदद की। मौके पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की टीमें और प्रशासन मौजूद है और निरंतर काम कर रहा है। घायल लोगों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है और विशेष रूप से प्रभावित यात्रियों को सरकारी साधनों से उनके गंतव्यों तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मलबे को हटवाया जा रहा है और यातायात अगले 10 से 15 मिनट में सामान्य रूप से चालू करवा दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com