PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक, नितिन नबीन को ही क्यों मिला BJP का कमान; जानें अंदर की कहानी- VIDEO

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाले नाम का एलान करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

BJP Working President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाले नाम का एलान करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अब से नितिन नबीन ही जेपी नड्डा की जगह पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा की ओर से नितिन नबीन की नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। सवाल ये है कि आखिर भाजपा ने नितिन नबीन को ही क्यों अध्यक्ष बनाया? अभी अस्थायी बाद में स्थायी अध्यक्ष बनेंगे नितिन नबीन? और बिहार से ही क्यों चुना भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?  नितिन नबीन अभी तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षों में से सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। बिहार के पहले अध्यक्ष हैं। दूसरा यह है कि बहुत ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है। 12वीं पास है। तीसरा यह है कि एक जातीय फैक्टर होता है, लेकिन वो कायस्थ जाति से हैं, जिसका सबसे कम वोट होता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com