-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- G Ram G Bill Controversy Mgnrega Name Change Opposition Protest Priyanka Gandhi Shivraj Singh
‘जी राम जी’ बिल पर संसद में संग्राम: बापू का नाम हटाने पर पोर्च पर चढ़े सांसद, सरकार की मंशा पर सवाल
- Written By: सौरभ शर्मा
संसद के शीतकालीन सत्र में भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने MGNREGA की जगह नया 'जी राम जी' बिल पेश कर दिया। इस कदम से नाराज विपक्षी सांसदों ने विरोध का एक ऐसा तरीका अपनाया जिसने सभी का ध्यान खींचा।

'जी राम जी' बिल पर संसद में संग्राम (फोटो- सोशल मीडिया)
MGNREGA vs G Ram G Bill: संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह नया ‘जी राम जी’ बिल पेश कर दिया। इस कदम से नाराज विपक्षी सांसदों ने विरोध का एक ऐसा तरीका अपनाया जिसने सभी का ध्यान खींचा। संसद की कार्यवाही के दौरान विरोध जताते हुए कई विपक्षी सांसद पुरानी संसद के पोर्च पर चढ़ गए और ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारे लगाने लगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही यह विधेयक रखा, सदन के भीतर और बाहर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
इस नए ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन’ यानी वीबी-जी राम जी विधेयक में सरकार ने रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए 1.51 लाख करोड़ रुपये का बजट भी तय किया गया है। लेकिन विपक्ष का आरोप है कि नाम बदलने के पीछे सरकार की नीयत ठीक नहीं है। कांग्रेस ने दावा किया कि यह बिल ग्राम पंचायतों के अधिकार छीनकर सब कुछ केंद्र के हाथ में दे देगा, जिससे राज्यों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ना तय है।
बापू का नाम हटाने पर छिड़ा महासंग्राम
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बिल को सरकार की ‘सनक’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा पिछले बीस सालों से ग्रामीण भारत की रीढ़ रहा है, लेकिन अब सरकार राज्यों का फंड घटाकर 60 फीसदी कर रही है, जो गरीब राज्यों के लिए संकट पैदा करेगा। वहीं, वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी का नाम हटाना कतई सही नहीं है। उन्होंने बिल के नाम में हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों के मिश्रण पर सवाल उठाए और कहा कि बापू खुद राम राज्य की बात करते थे, इसलिए राम के नाम का इस्तेमाल इस तरह नहीं होना चाहिए। थरूर ने इसे संविधान की भावनाओं के विपरीत बताया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
गलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
UP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
यह भी पढ़ें: दहेज विरोधी कानून अप्रभावी और दुरुपयोग का शिकार….सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?
125 दिन की गारंटी और सरकार की दलील
दूसरी ओर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते हैं और यह बिल गांवों के संपूर्ण विकास के लिए लाया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूछा कि जब उन्होंने जवाहर रोजगार योजना का नाम बदला था, तब क्या वह अपमान नहीं था? उधर, कुमारी शैलजा, संजना जाटव और ज्योत्स्ना महंत जैसे सांसदों ने पुरानी संसद के गेट नंबर एक की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया। ज्योत्स्ना महंत ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि सदन में आज विचारों की हत्या हुई है, इसलिए जनता का ध्यान खींचने के लिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा।
G ram g bill controversy mgnrega name change opposition protest priyanka gandhi shivraj singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
Aug 05, 2026 | 11:14 AMआवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
Aug 05, 2026 | 11:12 AMनासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Aug 05, 2026 | 11:11 AMपेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM











