-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Gaza Under Attack Israel Strike Palestine Mourning
फिलीस्तीन में मौत का मातम…गाजा पर कहर बनकर टूट पड़ा इजरायल, बैग में समेटी जा रहीं लाशें
- Written By: अभिषेक सिंह
इजरायल ने शनिवार देर रात गाजा के मध्य शहर देर अल-बला में मिसाइल हमला किया। इसमें एक मां और उसके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई। तीनों एक अस्थायी टेंट में शरण लिए हुए थे।

गाजा में मिसाइल गिरने के बाद ध्वस्त हुई इमारत (सोर्स- सोशल मीडिया)
तेल अवीव: गाजा एक बार फिर आग में जल रहा है। मिसाइलें आसमान को चीरती हुई जमीन पर मातम फैला रही हैं। इस बार मौत टेंट में छिपे मासूम लोगों के सिर पर आई। इजरायली हमलों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों को हो रहा है, जिनका एकमात्र हथियार दुआएं हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का ‘आतंक के खिलाफ अभियान’ अब मासूमों की कब्रगाह बनता जा रहा है।
हालात ऐसे हैं कि अस्पतालों तक पहुंच नहीं है और लाशें एक ही बैग में इकट्ठी की जा रही हैं। इजरायल ने शनिवार देर रात गाजा के मध्य शहर देर अल-बला में मिसाइल हमला किया। इसमें एक मां और उसके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई। तीनों एक अस्थायी टेंट में शरण लिए हुए थे।
24 घंटे में 38 लोगों की मौत
फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 38 लोगों की जान चली गई। वहीं, उत्तरी गाजा के जबालिया इलाके में हुए एक अन्य हमले में 5 और लोगों की मौत हो गई। जिनमें 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
Israeli Strike Gaza: गाजा में इजराइली हमले में परीक्षा देने जा रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, 3 अन्य घायल
इजरायल ने हमास के नए आर्मी चीफ मुहम्मद ओदेह को किया ढेर, 7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
तबाह हो गया पूरा परिवार
सबसे दर्दनाक घटना गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में सामने आई, जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अला अल-नज्जर ने अपने 10 में से 9 बच्चों को खो दिया। शुक्रवार को उनके घर पर इजरायली मिसाइल आ गिरी थी। उनका 11 वर्षीय बेटा और पति बुरी तरह घायल हैं। बच्चों के अधजले शवों को एक ही बॉडी बैग में अस्पताल लाया गया। यह नजारा वहां मौजूद हर शख्स के दिल को दहला गया।
अब तक मारे गए 3785 लोग
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मार्च में सीजयफायर टूटने के बाद से अब तक 3,785 लोग मारे गए हैं। वहीं, इजरायल का कहना है कि यह अभियान हमास को खत्म करने और अक्टूबर 2023 में अगवा किए गए बंधकों को छुड़ाने के लिए चलाया जा रहा है। हालांकि, अब तक इसके सबसे बड़े शिकार महिलाएं, बच्चे और नागरिक रहे हैं।
कहर बरपा रहा इजरायल
इजराइल ने दो महीने से ज्यादा समय तक गाजा को खाद्य सामग्री, दवाइयां और ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी। अब जब अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा और अकाल की आशंका जताई गई तो सीमित सहायता की अनुमति दी गई है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल की ‘सख्त नियंत्रण योजना’ को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह योजना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करती है।
रूस के यूक्रेन पर हमले से पूरा कीव थरथर कांपा, दागे 367 मिसाइल-ड्रोन; 13 लोगों की मौत
इजराइल अब गाजा पर पूरा नियंत्रण हासिल करने और वहां 20 मिलियन से अधिक फिलिस्तीनियों को ‘स्वेच्छा से पलायन’ के लिए प्रेरित करने की योजना बना रहा है। फिलिस्तीनी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे नकार रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है।
Gaza under attack israel strike palestine mourning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














