-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pamala Serena Viral Video Akanksha Chamola Lock Upp 2 Update
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
- Written By: सोनाली झा
Pamala Serena Viral Video: लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का एक और फ्लर्टिंग वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी के साथ मजाकिया अंदाज में फ्लर्ट किया और अशनीर की मिमिक्री भी की।

पामेला सेरेना और माधुरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pamala Serena Flirts in Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ लगातार अपने विवादों और मजेदार पलों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बनने वाले रिश्ते और उनकी मस्ती दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में पामेला सेरेना एक बार फिर अपनी फ्लर्टिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इससे पहले आकांक्षा चमोला को मजाक-मजाक में लिपलॉक किस करने के बाद वह चर्चा में थीं।
वायरल वीडियो में पामेला सेरेना बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी के साथ बातचीत करती नजर आती हैं। दोनों इस बात पर चर्चा कर रही होती हैं कि शो खत्म होने के बाद घर पहुंचने पर अशनीर का क्या रिएक्शन होगा। तभी पामेला मजाकिया अंदाज में खुद को अशनीर ग्रोवर बताते हुए उनकी एक्टिंग करने लगती हैं। पामेला कहती हैं कि आप छोटी स्कर्ट पहनकर आईं और बोलीं, अशनीर जी आपने मुझे मिस किया क्या? जब मैं लॉकअप में थी तब आपने मुझे कितना मिस किया? इसके बाद वह खुद ही अशनीर बनकर जवाब देती हैं कि मैंने आपको बहुत मिस किया।
माधुरी के जवाब ने सबको हंसा दिया
पामेला की बातों पर माधुरी भी मजेदार अंदाज में साथ देती हैं। जब पामेला कहती हैं कि वह दरवाजा बंद करेंगी, तो माधुरी तुरंत जवाब देती हैं कि हम दोनों दरवाजा बंद करके ‘देसी ब्लिंग’ का एपिसोड देखेंगे। माधुरी की यह बात सुनते ही पामेला जोर-जोर से हंसने लगती हैं और आसपास मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
सम्बंधित ख़बरें
इंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
मालामाल वीकली 2 में हुई रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री, परेश रावल के साथ कॉमेडी का लगेगा डबल तड़का
मुझे कोमल नाम से नफरत है, सुनीता आहूजा के इस बयान के बीच गोविंदा संग एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस कोमल
कुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
I am beginning to like #PamelaSerena! #LockUpp2 https://t.co/Q0R9btN9hs — CoolOne (@KoolWan) July 11, 2026
सोशल मीडिया पर बंटे फैंस के रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग पामेला के फनी अंदाज को एंटरटेनिंग बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि वह शो में लगभग हर महिला कंटेस्टेंट के साथ फ्लर्ट करती नजर आती हैं। वहीं कुछ दर्शकों ने आकांक्षा चमोला के पुराने बयान का जिक्र करते हुए भी इस वीडियो पर अपनी राय दी है। फिलहाल, पामेला सेरेना का यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और ‘लॉक अप 2’ एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
Pamala serena viral video akanksha chamola lock upp 2 update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
Aug 08, 2026 | 12:15 PMमहाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
Aug 08, 2026 | 12:14 PMप्रशांत किशोर की एंट्री से पहले NCP में भगदड़! सुनेत्रा पवार संग बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज
Aug 08, 2026 | 12:14 PMसन्नी बनकर सलमान खान ने की युवती से शादी; फिर मारपीट और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 12:03 PMईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
Aug 08, 2026 | 12:01 PMमलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें
Aug 08, 2026 | 11:59 AM8 अगस्त का इतिहास : अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी, यूनुस बने अंतरिम सरकार प्रमुख
Aug 08, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














