आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार, बीजेपी, डॉक्टर मारपीट मामले, यूसीसी और महाविकास आघाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया। जानें उन्होंने क्या-क्या आरोप लगाए।

Aaditya Thackeray Statement: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी रमेश म्हात्रे को सरकार खुद बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में इस्तेमाल की गई भाषा पर भी आपत्ति जताई है। इतना ही नही उन्होंने यह भी कहा कि यह 'दादागिरी' का दौर चल रहा है और सीएम केंद्र सरकार को खुश करने के लिए ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि उन्होंने बीजेपी पर किसानों और विद्यार्थियों का अपमान करने का आरोप लगाया और दावा किया कि बीजेपी की 'डबल इंजन सरकार' का विकास केवल कागजों पर है। आदित्य ठाकरे ने अपने बयांन में स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में मुंबई के विकास में शिवसेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उन्होंने बीजेपी के दावों को खारिज करते हुए अपने कार्यकाल के कार्यों का हवाला दिया है।

उन्होंने यूसीसी के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार इन मुद्दों का उपयोग राम मंदिर और अन्य घोटालों के भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। अंत में, उन्होंने स्पष्ट किया कि महाविकास आघाड़ी पूरी तरह एकजुट है और वे उन लोगों के साथ नहीं बैठेंगे जो महाराष्ट्र और धार्मिक स्थलों को लूट रहे हैं। खबर को जानने के लिए इस वीडियो को पूरा देखें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com