मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO

Bhopal Master Plan Controversy: भोपाल कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक के दौरान मास्टर प्लान और स्मार्ट सिटी को लेकर विवाद बढ़ा। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में इस मामले की उठाने की बात कही।

Bhopal Disha Samiti Meeting: भोपाल कलेक्ट्रेट में आयोजित 'दिशा समिति' की बैठक के दौरान हुए हंगामे और विवाद की घटना को दर्शाता है। आपको बता दें कि बैठक में भोपाल के 'मास्टर प्लान' को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी के दौरान दक्षिण-पश्चिम भोपाल के विधायक भगवानदास सबनानी ने स्मार्ट सिटी की बदहाली का मुद्दा भी उठाया गया। इतना ही नही बल्कि विकास के मुद्दों पर चर्चा के दौरान, फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद तथा आतिफ अकील के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस विधायकों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने जनप्रतिनिधियों के अपमान और विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है और इस मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही है।

सभी पक्ष अब राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालने की बात कर रहे हैं। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी और मास्टर प्लान को लेकर बढ़ती चिंता को प्रमुखता से दिखाया गया है। इस मामले को समझने के यह पूरी वीडियो देखें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com