Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित

Jio Network Issue: गड़चिरोली के चामोर्शी तहसील स्थित कुनघाड़ा और आसपास के गांवों में जियो मोबाइल नेटवर्क की खराब सेवा से लोग परेशान हैं। कॉल, इंटरनेट और सरकारी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही है।
chamorshi kunghada jio mobile network problem
Network Problem (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kunghada Network Problem: गड़चिरोसी जिले के चामोर्शी तहसील के कुनघाड़ा रै. और परिसर के गांवों में पिछले कई दिनों से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। नेटवर्क बार-बार बंद होने, कॉल नहीं लगने, कॉल ड्रॉप होने, इंटरनेट की बेहद धीमी गति तथा कई स्थानों पर पूरी तरह नेटवर्क गायब रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डिजिटल युग में शिक्षा, ऑनलाइन लेन-देन, बैंकिंग, सरकारी सेवाएं, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं के लिए मोबाइल नेटवर्क अत्यंत आवश्यक हो गया है। लेकिन जियो नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।

नए टावर लगाने की मांग

इससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। वर्तमान में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित कार्य चल रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण आवश्यक जानकारी अपलोड नहीं हो पा रही है। और ऑनलाइन एप्लिकेशन भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे सरकारी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

नहीं मिल रही गुणवत्तापूर्ण नेटवर्क सेवा

ग्राहक प्रति महीने सेवा शुल्क का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण नेटवर्क सेवा नहीं मिल रही है। जिससे तत्काल तकनीकी टीम भेजकर नेटवर्क की जांच करें, आवश्यक स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित करें अथवा मौजूदा नेटवर्क व्यवस्था में सुधार कर निर्वाध और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराए। तत्काल समस्या हल नहीं करने पर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी परिसर के नागरिकों ने दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com