जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO

जगन्नाथ पुरी की यात्रा को लेकर पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ISKCON की अलग-अलग तिथियों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

Jagannath Rath Yatra Controversy: पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस्कॉन (ISKCON) द्वारा अलग तिथियों पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और स्नान यात्रा निकालने पर कड़ी आपत्ति जताई है। महाराज का कहना है कि शास्त्रों के विपरीत जाकर अलग समय पर यात्रा निकालने से सदियों पुरानी सनातन परंपरा को ठेस पहुंचेगी। राष्ट्रपति को लिए गए पत्र का देश भर के साधु-संतुओं ने समर्थन किया है। साधु संतुओं का मानना है कि इस्कॉन भारत की परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। संतों ने आरोप लगाया है कि इस्कॉन भारत के पैसा विदेश ले जाता है और बाहर बड़े-बड़े मॉल बना रहा है। पुरी के महाराज ने जो पत्र लिखा है वो बिल्कुल सही है। जगन्नाथ जी की यात्रा को शास्त्रों के अनुसार उसके मुहुर्त पर ही निकाला जाना चाहिए। जानिए क्या है पूरा विवाद।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com