-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wont Stake Claim On Sena Bhavan Reveals Sanjay Shirsat
सेना भवन पर नहीं ठोकेंगे दावा, विधायक संजय शिरसाट का खुलासा
- Written By: लतिकेश शर्मा

मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग (Central Election Commission) ने शिवसेना (Shiv Sena) पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट (Chief Minister Eknath Shinde Faction) को देने का फैसला किया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिंदे की टीम दादर स्थित सेना भवन (Sena Bhavan) पर भी दावा ठोकेगी। हालांकि शिंदे समर्थक विधायक संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) ने खुलासा किया है कि वे लोग सेना भवन पर दावा नहीं ठोकेंगे।
उन्होंने कहा कि सेना भवन हम सब के लिए मंदिर के समान है। इस भवन में सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कई मीटिंग की है। ऐस में यह हमारे लिए कोई प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि मंदिर हैं और मंदिर को अधिकार में नहीं लिया जाता है। हम लोग इस पर कोई दावा ठोकने वाले नहीं हैं।
हमारी शिवसेना ही असली शिवसेना
शिरसाट ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी शिवसेना ही असली शिवसेना है। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने जिस हिंदुत्व की विचारधारा के साथ पार्टी का गठन किया था। हम उसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शिरसाट ने कहा कि आज की शिवसेना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और किसी और नेता की नहीं है, बल्कि यह सेना प्रमुख बाल ठाकरे की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बना कर शिवसेना अपने हिंदुत्व के रास्ते से भटक गई थी, लेकिन अब सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अब इस पर आगे बढ़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
ठाणे: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
महाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
बजट सत्र के लिए शिंदे गुट जारी करेंगे व्हिप, ठाकरे गुट के विधायकों पर भी होगा लागू
औरंगाबाद से शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया है कि हमारी तरफ से बजट सत्र के लिए जो व्हिप जारी किया जाएगा, वह ठाकरे गुट के विधायकों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि अगर ठाकरे गुट के विधायकों ने इसका पालन नहीं किया तो उनकी विधायकी जा सकती है। शिरसाट ने कहा कि व्हिप का पालन न करने पर ठाकरे गुट के विधायकों पर अयोग्यता की तलवार लटक जाएगी। चुनाव आयोग के फैसले के बाद एकनाथ शिंदे को शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मिल गया है। जानकारों का कहना है कि आगामी बजट सत्र के लिए शिंदे गुट की तरफ से भरत गोगावले द्वारा जारी व्हिप सेना विधायक आदित्य ठाकरे समेत बाकी विधायकों पर भी लागू होगा। ठाकरे गुट के साथ फिलहाल 14 विधायक हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पेंच से निकलने के लिए ठाकरे गुट का चाल चलती है। उधर, शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने दावा किया है कि ठाकरे गुट के 10 और विधायक टूटेंगे।
Wont stake claim on sena bhavan reveals sanjay shirsat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: दतिया में चल रहे बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
Jul 11, 2026 | 01:21 PMमुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 01:20 PMदेवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
Jul 11, 2026 | 01:19 PMममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका! पाला बदलने की तैयारी में यह दिग्गज नेता, ऋतब्रत के खेमे से मिला ये बड़ा ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:18 PMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:12 PMभंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
Jul 11, 2026 | 01:09 PMमथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PMवीडियो गैलरी

जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM













