ममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका! पाला बदलने की तैयारी में यह दिग्गज नेता, ऋतब्रत के खेमे से मिला ये बड़ा ऑफर

TMC Anubrata Mondal: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। ममता बनर्जी के करीबी अनुब्रत मंडल जल्द ही ऋतब्रत के खेमे में शामिल हो सकते है।
tmc anubrata mondal may leave mamata banerjee
ममता बनर्जी और अनुब्रत मंडल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

TMC Anubrata Mondal in Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जल्द ही एक और बड़ा झटका लग सकता है। ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले अनुब्रत मंडल उनसे अलग होने की तैयारी में लगे हुए है। माना जा रहा है कि जल्द ही अनुब्रत मंडल जल्द ही ऋतब्रत बनर्जी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी में शामिल होने को लेकर अनुब्रत मंडल और ऋतब्रत बनर्जी के पक्षों के बीच बातचीत फाइनल हो चुकी है। कभी भी इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। बंगाल की राजनीति को लेकर दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार को विधानसभा में सियासी गतिविधियों के बाद ऋतब्रत बनर्जी के एक विधायक ने अनुब्रत मंडल से फोन पर खास बातचीत की थी। दोनों के बीच खेमे में शामिल होने को लेकर बातचीत हुई और उस पर सहमति भी बनी।

ऋतब्रत के खेमे से मिला बड़ा ऑफर

मिली जानकारी के अनुसार, अनुब्रत मंडल को ऋतब्रत बनर्जी के खेमे वाली तृणमूल से बीरभूम जिला अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। ऋतब्रत गुट की वर्किंग कमिटी की बैठक शनिवार को होनी है। बैठक के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुब्रत मंडल को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की जा सकती है।

विधानसभा चुनाव के बाद बदले सुर

अनुब्रत मंडल लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़े हुए है और ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक माने जाते है। सियासी और कानूनी विवादों में आने के बाद ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से उनका साथ दिया था। उन्होंने भी ममता बनर्जी के कदम-से-कदम मिलाकर साथ दिया था।

हालांकि, बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद उनके शब्द बदल गए। उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी से असहमति जताई शुरू कर दी। साथ ही सम्मान न मिलने पर पार्टी छोड़ने के भी संकेत दे दिए थे।

आपको जानकारी दें, कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए टीएमसी के 3 विधायकों को अपनी पार्टी में जगह दी थी। TMC छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक को महज 3 घंटे के अंदर ही राज्यसभा उम्मीदवार भी बना दिया गया था। ऐसे में ममता की टीएमसी में बचे विधायक और नेताओं के कदम डगमगाने लगे है।

Navbharat Live
navbharatlive.com