आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO

Agra Police: आगरा पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर अवैध हथियार तस्करों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और थार गाड़ी बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Agra Police Recovered Illegal Weapons: आगरा पुलिस और एसओजी टीम ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर हथियार तस्करों, उदयवीर सिंह (हाथरस) और यश शर्मा (धौलपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की गई है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।

डीसीपी वेस्ट आदित्य और उनकी टीम के इस विशेष अभियान की सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार तस्कर डिमांड के आधार पर हथियारों की सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है ताकि हथियारों के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य चेहरों और ठिकानों का भी खुलासा किया जा सके। सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com