- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mahayuti Alliance Can Release List For 235 Candidates Today How Many Seats Ncp Will Get
महायुति गठबंधन आज 235 उम्मीदवारों के लिए जारी कर सकती है लिस्ट, एनसीपी को मिलेंगी इतनी सीटें
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दाव पेंच शुरू हो गया है। वहीं, चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत कर रही हैं। इस मामले में शुक्रवार यानी 11 अक्तूबर को महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि सत्तारूढ़ महायुति आगामी चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा आने वाले दो या तीन दिन में कर सकती है। महायुति के सीट बंटवारे को लेकर आज दशहरा के दिन यानी 12 अक्टूबर को घोषणा हो सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

अजित पवार (फोटो: ANI)
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दाव पेंच शुरू हो गया है। वहीं, चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत कर रही हैं। इस मामले में शुक्रवार यानी 11 अक्तूबर को महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि सत्तारूढ़ महायुति आगामी चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा आने वाले दो या तीन दिन में कर सकती है। बताया जा रहा है कि महायुति के सीट बंटवारे को लेकर आज दशहरा के दिन यानी 12 अक्टूबर को घोषणा हो सकती है। इसकी जानकारी एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद प्रफुल्ल पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी में अजित पवार अपनी पारंपरिक सीट बारामती से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा वह शिरूर सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
एनसीपी को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद
महाराष्ट्र विधानसभा में कुछ 288 सीटों का बंटवारा होना है। जिसके लिए महायुति के राजनीतिक दलों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। जानकारी के मुताबिक राज्य की 235 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है लेकिन 53 सीटों पर अभी भी चर्चा जारी है। एनसीपी को लगभग 60 से 65 सीटों मिलने का अनुमान है।
हरियाणा में बीजेपी की जोरदार जीत के बाद पार्टी का मनोबल काफी बढ़ गया है। हरियाणा में लगातार तीन साल तक चुनाव जीतने के साथ जम्मू कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वजह से भी महाराष्ट्र के नेताओं को अपने राजनीतिक कदमों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
अशोक खरात से संपर्क करने वाले सभी नेताओं का नाम उजागर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजलि दमानिया ने किया बड़ा खुलासा
Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा ताई अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए जुटी भीड़
Ashok Kharat Case: SIT समन के बावजूद रूपाली चाकणकर पेश नहीं, बहन को नोटिस
यह भी पढ़ें: Maharashtra: ‘महाविकास अघाड़ी में 210 सीटों पर बनी सहमति’, शिवसेना नेता संजय राउत बोले- जल्द होगा एलान
महायुति गठबंधन में शामिल पार्टी
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। राज्य में अगले महीने नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। जिसके चलते राज्य में चुनाव कराए जाएंगे।
बीजेपी लड़ेगी अधिक सीटों पर चुनाव
महाराष्ट्र चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी के राज्य अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सीटों पर चर्चा जारी है और भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड इस मामले में 13 अक्टूबर को बैठक करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 90 प्रतिशत सीटों पर महायुति गठबंधन ने बातचीत पूरी कर ली है और बाकि 10 प्रतिशत सीटों पर आने वाले दिनों में बातचीत हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीजेपी पिछले चुनावों की तरह इस बार भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Mahayuti alliance can release list for 235 candidates today how many seats ncp will get
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














