शराब बेची तो खैर नहीं! डोंगरगांव की महिलाओं का फरमान- 1 लाख का लगेगा जुर्माना, खबरी को मिलेंगे 50 हजार रुपये

Gondia Liquor Ban: गोंदिया के डोंगरगांव की महिलाओं का बड़ा फैसला। अवैध शराब बेचने पर 1 लाख का जुर्माना, सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम। गांव को नशामुक्त करने की मुहिम।
Brave move by women in Dongargaon, Gondia: ₹1 Lakh fine for illegal liquor sale and ₹50,000 reward for informants. A decisive step toward a dry village.
अवैध शराब बिक्री (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Women Empowerment Maharashtra: गोंदिया जिले के देवरी तहसील के डोंगरगांव/सावली में अवैध शराब बिक्री की वजह से गांव का वातावरण बिगड़ रहा था। ऐसे में महिलाओं ने ग्राम सभा में शराब बंदी का निर्णय लिया है। अब अगर गांव में कोई भी शराब बिक्री करते हुए पकड़ा जाता है तो उससे 1 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस निर्णय से गांव में अवैध शराब बिक्री पूरी तरह से बंद होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ग्रामसभा के माध्यम से निर्णय लिया गया कि अवैध शराब की बिक्री करनेवालों की जानकारी देने पर जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए 1 लाख रुपये में से 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा व शेष 50 हजार रुपये गांव के विकास पर खर्च किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है। इस बीच गांव में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त भी देखा गया। डोंगरगांव में तकरीबन 8 से 9 लोग अवैध शराब की बिक्री करते हैं।

  • सूचना देने वाले को इनाम - 50,000
  • ग्राम विकास के लिए राशि - 50,000

जिससे गांव के युवा शराब के आदी हो रहे हैं। गांव में वैध व अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगे, इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रयास किया। लेकिन अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हो पाई। अनेक बार वरिष्ठों को भी अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाई।

ग्रामसभा के पूर्व महिलाओं का मोर्चा

वहीं अब 30 जनवरी को ग्रापं परिसर में आयोजित ग्रामसभा में अवैध शराब बिक्री का प्रस्ताव लिया गया है। ग्रामसभा के पूर्व महिलाओं ने गांव में महिला जागृति मोर्चा निकाला। जिसके माध्यम से गांव में शराब बिक्री करनेवालों को हिदायत दी गई। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा में लाइसेंसधारक देशी शराब दुकान लगाने के लिए एनओसी न देने, गांव में शराब की बिक्री करते पाए जाने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना वसूल करने का निर्णय महिलाओं ने लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com