-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Travel By Private Jet Are Also Covered By Insurance Find Out How Much Compensation They Receive
प्राइवेट प्लेन में सफर करने वालों का भी होता है इंश्योरेंस, जानें कितनी मिलती है रकम
- Written By: सिमरन सिंह
Private Jet Insurance: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें उनकी और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ; जब प्लेन एयरपोर्ट पर उतरने समय क्रैश कर गया।

Ajit Pawar Plane Crash (Source. X)
Ajit Pawar Learjet 45XR Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें उनकी और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ; उनका प्राइवेट प्लेन एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश करते समय क्रैश हो गया। अजीत पवार जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बारामती आए थे, और ये हादसा वहीं हुआ।
इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत के बाद पूरे देश में यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्राइवेट प्लेन में यात्रा करने वाले लोगों का भी इंश्योरेंस होता है? कवरेज की रकम कितनी होती है, और किस तरह की सुरक्षा मिलती है? आइए आपको प्राइवेट एयरक्राफ्ट में यात्रा करने वाले यात्रियों के इंश्योरेंस कवरेज के बारे में बताते हैं। साथ ही जिस प्लेन में अजीत पवार थे उसमें क्या कुछ खास था वो भी जानते है।
क्या प्राइवेट जेट यात्रियों के लिए इंश्योरेंस उपलब्ध है?
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की प्राइवेट जेट दुर्घटना में मौत के बाद, प्राइवेट प्लेन यात्रियों के इंश्योरेंस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह जानना ज़रूरी है कि प्राइवेट जेट में यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंश्योरेंस उपलब्ध है, लेकिन यह कस्टमाइज़्ड होता है। आमतौर पर, कमर्शियल फ्लाइट के यात्रियों को एयर कैरियर द्वारा दी गई पॉलिसी के तहत कवर किया जाता है। हालांकि, प्राइवेट जेट के लिए पॉलिसी अलग होती है। प्राइवेट जेट का मालिक या उसे ऑपरेट करने वाली कंपनी इंश्योरेंस ले सकता है, और उसको किस तरह का या कैसा इंश्योरेंस चाहिए वो भी चुन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
इस तरह के इंश्योरेंस में एयरक्राफ्ट, क्रू और यात्रियों को कवर किया जाता है। यात्रियों के लिए इंश्योरेंस कवरेज कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि पॉलिसी की लिमिट, दुर्घटना का कारण और पॉलिसी में शामिल क्लॉज़। आम तौर पर, पॉलिसी में मृत्यु लाभ, स्थायी विकलांगता लाभ और मेडिकल खर्च शामिल हो सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि हर कंपनी सभी तरह का कवरेज नहीं देती है। कभी-कभी, यात्रियों को यह सुनिश्चित करने के लिए अलग से ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदना पड़ सकता है कि उनके पास पर्याप्त मेडिकल और मृत्यु कवरेज हो।
मुआवज़ा और क्लेम का प्रोसेस
प्राइवेट फ्लाइट दुर्घटना में मिलने वाले मुआवज़े की रकम पॉलिसी की रकम पर निर्भर करती है। आमतौर पर, स्टैंडर्ड एयरलाइन इंश्योरेंस लाखों रुपये का कवरेज देता है, लेकिन प्राइवेट प्लेन के मामले में, यह रकम पॉलिसी की शर्तों के हिसाब से तय की जाती है। कुछ प्राइवेट पॉलिसी कई करोड़ रुपये का डेथ बेनिफिट भी दे सकती हैं, खासकर अगर पॉलिसी किसी हाई-प्रोफाइल व्यक्ति के लिए डिज़ाइन की गई हो। तो उसमें कीमत का ज्यादा होना आम होता है।
क्लेम प्रोसेस:
- सबसे पहले, ज़रूरी एक्सीडेंट रिपोर्ट और एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करें।
- इंश्योरेंस कंपनी को ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे FIR, मेडिकल रिपोर्ट, पॉलिसी डिटेल्स, और मरने वाले व्यक्ति के नॉमिनी की डिटेल्स दें।
- क्लेम प्रोसेस के दौरान, इंश्योरेंस कंपनी अपने स्टैंडर्ड प्रोसीजर के हिसाब से जांच करेंगी।
- अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तो तय रकम का पेमेंट कर दिया जाता है।
ये भी पढ़े: नई Renault Duster या 2026 Kia Seltos? मिडिल क्लास SUV खरीदार के लिए कौन है ज्यादा दमदार?
क्या कुछ खास है Learjet 45XR में?
Learjet 45XR Bombardier कंपनी द्वारा निर्मित एक हाई-स्पीड और भरोसेमंद बिज़नेस जेट है, जिसे खास तौर पर छोटी और मिड-रेंज दूरी की तेज़, निजी और आरामदायक यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है। इस विमान में अधिकतम 8 से 9 यात्री सफर कर सकते हैं, जिसकी वजह से यह VIP मूवमेंट, कॉरपोरेट ट्रैवल और चार्टर सेवाओं के लिए बेहद पसंद किया जाता है। Learjet 45XR की अधिकतम रफ्तार करीब 858 किमी/घंटा है और यह कम समय में लंबी दूरी तय करने में सक्षम है। छोटे रनवे पर टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता होने के कारण यह भारत जैसे देशों में खास महत्व रखता है, जहां कई शहरों में छोटे एयरपोर्ट मौजूद हैं।
तकनीक और सुरक्षा के मामले में Learjet 45XR को काफी भरोसेमंद माना जाता है। इसमें दो Honeywell TFE731 इंजन, Primus 1000 एडवांस्ड एवियोनिक्स सिस्टम और APU (Auxiliary Power Unit) जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे स्थिर और सुरक्षित उड़ान अनुभव देती हैं। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 9 लाख से 15 लाख डॉलर के बीच मानी जाती है, इसलिए इसे सीधे खरीदने के बजाय चार्टर या कॉरपोरेट ऑपरेशन में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। कुल मिलाकर Learjet 45XR आज सिर्फ एक प्राइवेट जेट नहीं, बल्कि तेज़ फैसलों, गोपनीयता और VIP ट्रैवल का प्रतीक बन चुका है।
Travel by private jet are also covered by insurance find out how much compensation they receive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














