- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rajan Ji Maharaj Gorakhpur Ram Katha Controversy Shooting Threat Viral Video
राजन जी महाराज की टीम को आई गोली मारने की धमकी, मंच से बोले- ‘मां का दूध पिया है तो मार के दिखाओ’, देखें Video
Rajan Ji Maharaj Viral Video: यूपी के गोरखपुर में राजन जी महाराज की रामकथा के दौरान हंगामा हो गया। महाराज की टीम को गोली मारने की धमकी मिली। इसपर मशहूर कथावाचक ने दबंगों को व्यास पीठ से ही ललकार दिया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

राजन जी महाराज, फोटो- सोशल मीडिया
Rajan Ji Maharaj shooting Threat: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रही रामकथा के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज अचानक आवेश में आ गए। उन्होंने सार्वजनिक मंच से खुद को और अपनी टीम को मिली धमकी का खुलासा करते हुए दबंगों को खुली चुनौती दे डाली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्रोतों के अनुसार, यह विवाद गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में चल रही रामकथा के दौरान शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि कथा के दौरान कुछ लोग बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जब राजन जी महाराज की टीम के सदस्यों ने उन्हें मंच पर आने से मना किया, तो बहस बढ़ गई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि उन लोगों ने महाराज के टीम मेंबर को गोली मारने की धमकी दे दी।
व्यास पीठ से दी खुली चुनौती: ‘गोली मारकर दिखाओ’
गोरखपुर में अपनी टीम को मिली धमकी से आहत होकर राजन जी महाराज ने व्यास पीठ से ही कड़े तेवर अपनाए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से ललकारते हुए कहा, “मेरे बच्चों (टीम मेंबर) को गोली मारने की धमकी दी गई। मैं भी कहता हूं, किसने मां का दूध पिया है, गोली मार कर दिखाओ!” उन्होंने आगे कहा कि वे यहां प्रेम से कथा कहने आए हैं और श्रोता प्रेम से सुनने, इसलिए व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके बच्चों जैसे टीम मेंबर्स को धमकी देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
किसने मां का दूध पिया है, गोली मारकर दिखाओ : राजन जी महाराज, कथावाचक pic.twitter.com/9k274IAyaJ — सोनसिंह यादव (@SONSINGH_Ya) February 2, 2026
16 साल की कथा यात्रा में पहली बार ऐसी घटना
राजन जी महाराज ने श्रोताओं को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी 16 साल की कथा यात्रा में यह पहली बार है जब उनके साथ ऐसी कोई घटना घटी है। उन्होंने कहा कि पहले तो मंच पर आने के लिए भगदड़ मचाई गई और फिर विरोध करने पर जान से मारने की बात कही गई। इस घटना से महाराज इतने दुखी हुए कि उन्होंने शुरुआत में कथा करने से भी इनकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में भारी तनाव: मंदिर तोड़ने वाले आरोपियों ने जेल से छूटते ही किया हमला, भीड़ ने फूंके घर
बीच-बचाव के बाद दोबारा शुरू हुई कथा
धमकी और हंगामे के कारण कथा में कुछ समय के लिए रुकावट आई। हालांकि, आयोजकों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद राजन जी महाराज पुन: कथा करने के लिए मान गए। इसके बाद उन्होंने व्यवस्थित तरीके से कथा को आगे बढ़ाया। फिलहाल, इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Rajan ji maharaj gorakhpur ram katha controversy shooting threat viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
May 23, 2026 | 12:35 PMHigh Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
May 23, 2026 | 12:30 PMपीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
May 23, 2026 | 12:27 PM5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
May 23, 2026 | 12:21 PMHamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
May 23, 2026 | 12:14 PMट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
May 23, 2026 | 12:13 PMKEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













