Maharashtra: 'महाविकास अघाड़ी में 210 सीटों पर बनी सहमति', शिवसेना नेता संजय राउत बोले- जल्द होगा एलान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र की जनता को अपने स्तर पर साधने में लगी हुई है तो वही अब महा विकास अगाडी में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। पार्टी ने चुनाव के लिए सांझेदारी का फार्मूला तैयार किया है।
महाविकास अघाड़ी में 210 सीटों पर बनी सहमति
महाविकास अघाड़ी में 210 सीटों पर बनी सहमति
Published on: 
Updated on: 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महा विकास गाड़ी में सीटों के बंटवारों को लेकर सहमति बन गई है। ‌ शिवसेना उद्धव के नेता संजय राउत ने बताया कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी सहयोगियों ने महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 210 सीटों की साझेदारी का फार्मूला तैयार कर लिया है। गठबंधन जल्द ही सीटों का ऐलान करेगा।

संजय राउत ने बताया कि महाविकास अघाड़ी मैं बैठकर खत्म हो गई है। ‌ बृहस्पतिवार को शरद पवार से मुलाकात की गई। मुलाकात में 210 सीटों पर सहमति बनी है। हमारी सूची तैयार हो गई है जल्द ही हम सीटों की घोषणा भी करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर संजय ने कहा कि भगवा पार्टी को आत्म निरीक्षण करना चाहिए कि वह कैसे जीती है। राज्य में भाजपा कांग्रेस से बहुत कम अंतर से जीती है। ‌ साथ ही राहुल गांधी द्वारा एवं में अनियमितताओं के बारे में दिए गए सबूत पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। ‌

मदरसा शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर भी रखी अपनी बात

संजय राउत ने कहा कि क्या यह लड़की बहन जैसी योजनाएं और मदरसा शिक्षकों की वेतन वृद्धि वोट जिहाद नहीं है ? बच्चों को पढ़ने वालों का वेतन बढ़ना चाहिए लेकिन अगर हमने ऐसा किया होता तो बीजेपी वाले इस वोट जिहाद कहते। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा अपने उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है जो मुसलमानों को धमकी दे रहे हैं। शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा।

बीते दिनों राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे महाराष्ट्र दौरे पर

‌ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई वालों को अंडरग्राउंड मेट्रो का तोहफा दिया है वहीं विपक्षी नेता राहुल गांधी भी महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com