-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Mayor Election Ncp Support Shinde Group Bjp Politics
BMC Mayor Election से पहले सियासी भूचाल, NCP का झुकाव शिंदे गुट की ओर
- Written By: अपूर्वा नायक
Eknath Shinde News: बीएमसी महापौर चुनाव से पहले एनसीपी के शिंदे गुट को समर्थन देने की अटकलों ने मुंबई की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं। अलग-अलग पंजीकरण ने हलचल तेज कर दी है।

बीएमसी महापौर (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai News In Hindi: बीएमसी के महापौर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज यानी सोमवार को बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट व राकां कोंकण भवन जाकर पंजीकरण करने वाले हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी व शिवसेना पहले एक साथ पंजीकरण करने वाले थे, लेकिन अब यह खबर है कि दोनों अलग अलग पंजीकरण करने वाले हैं।
जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों का मानना है कि राको (एनसीपी) ने अहम फैसला लेते हुए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को समर्थन देने का ऐलान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं शिवसेना में ही रहूंगा…’, बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर का रहस्यमयी बयान; ऑपरेशन टाइगर के बीच बढ़ी उलझन
शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
बागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
अगले महीने ST कर्मियों के वेतन पर संकट, आर्थिक मदद नहीं मिली तो थम सकतें हैं लालपरी के पहिए
राकां के इस कदम से बीएमसी की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं, वहीं बीएमसी में शिंदे बीजेपी पर साफ – तौर पर दबाव बना रहे हैं और इससे स्पष्ट होता है कि शिंदे बीजेपी का हर फैसला मानने को बाध्य नहीं हैं।
स्वतंत्र रूप से राकां ने लड़ा था चुनाव
जानकारी के अनुसार, बीएमसी चुनाव में एनसीपी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था और अजित पवार गुट के तीन नगरसेवक निर्वाचित हुए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद एनसीपी के नगरसेवक भाजपा की बजाय शिंदे गुट की शिवसेना को समर्थन देंगे। इस निर्णय के पीछे गठबंधन स्तर पर हुए मतभेदों को एक अहम कारण माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले महायुति के भीतर बीएमसी चुनाव को लेकर चर्चा के दौरान भाजपा ने एनसीपी नेता नवाब मलिक के नाम पर आपत्ति जताई थी। इसी कारण एनसीपी ने अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया और स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरी, अब चुनाव के बाद एनसीपी का समर्थन शिंदे गुट को मिलने से शिवसेना (शिंदे) की स्थिति मजबूत हुई है।
मनपा की कमेटी में फंस सकता है पेंच
बीएमसी की स्टैंडिंग कमेटी व सुधार कमेटी में पहले हीं महायुति की बहुमत नहीं मिल रही है, जिससे कमेटी का अध्यक्ष कौन होगा, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। 26 सदस्यता वाली इन कमेटियों में बीजेपी व शिंदे गुट के मिलाकर 13 सदस्य ही हो रहे हैं और बहुमत के लिए 14 सदस्य की जरूरत पड़ेगी।
पक्ष और विपक्ष के 13-13 सदस्य होने के कारण सुचार कमेटी में अध्यक्ष किस पार्टी का होगा, इसका फैसला लाटरी के माध्यम से किया जाएगा, वहीं स्टैंडिंग कमेटी में शिक्षण कमेटी का अध्यक्ष निर्णायक वोट डालने का अधिकार रखता है। अगर राकां के नगरसेवक बीजेपी के साथ आ जाते हैं तब जाकर बहुमत का रास्ता साफ हो सकता है, अन्यथा कमेटी में पेंच फंस सकता है।
कोंकण भवन में बीजेपी और शिवसेना एक साथ पंजीकरण नहीं कर रहे हैं। एक साथ पंजीकरण करने की वजह से कई दिक्कते आ सकती है। शिवसेना स्वतंत्र गुट बनायेगी। भाजपा के साथ अगर संयुक्त गुट बनाते हैं तो कई मुद्दों पर नुकसान हो सकता है। शिवसेना को स्वतंत्र ऑफिस नहीं मिल सकता। भाजपा गुट नेता की बात हमेशा माननी पड़ेगी और स्थायी समिति सदस्य में नुकसान हो सकता है। भले स्वतंत्र गुट हो शिवसेना और भाजपा महायुति बनकर मुंबई मनपा का काम संभालेगी,
-अरुण सावंत (शिवसेना (शिंदे गुट) प्रवक्ता)
89 नगरसेवकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
बीएमसी के मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा (89) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (65) दूसरे स्थान पर है। शिंदे गुट की शिवसेना तीसरे नंबर पर है और कांग्रेस, मनसे, एमआईएम सहित अन्य दलों के भी सीमित संख्या में नगरसेवक है। ऐसे में एनसीपी के तीन नगरसेवकों का समर्थन सता संतुलन में अहम भूमिका निभा सकता है।
ये भी पढ़ें :- Budget 2026 से पालघर को विकास की नई रफ्तार, शी-मार्ट और युवाओं के लिए 10,000 करोड़ का फंड
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि समर्थन के बदले एनसीपी नगरसेवकों को बीएमसी की विभिन्न समितियों में प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुल मिलाकर, बीएमसी महापौर चुनाव से पहले एनसीपी के इस फैसले ने मुंबई की नगर राजनीति को और रोचक बना दिया है।
Bmc mayor election ncp support shinde group bjp politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
Jun 21, 2026 | 07:54 PMमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
Jun 21, 2026 | 07:42 PMतुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 07:40 PMकानपुर में कुत्तों का खौफनाक हमला: तीन खूंखार रॉटविलर ने महिला को नोचा, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान
Jun 21, 2026 | 07:40 PMवेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी
Jun 21, 2026 | 07:39 PMचार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
Jun 21, 2026 | 07:27 PMMP News: राज्य सेवा से IPS में पदोन्नति के लिए 25 जून को DPC; IAS पदोन्नति प्रक्रिया अभी लंबित
Jun 21, 2026 | 07:25 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














