Budget 2026: आम आदमी की धड़कने तेज, क्या है विशलिस्ट? कम होगा टैक्स का बोझ या जेब पर पड़ेगा असर

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। यह उनके लिए लगातार नौवां बजट होगा, जो भारतीय संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। यह उनके लिए लगातार नौवां बजट होगा, जो भारतीय संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। देशभर की नजरें इस महत्वपूर्ण आर्थिक दस्तावेज़ पर टिकी हुई हैं, क्योंकि बजट सीधे आम जनता और उद्योगों की आर्थिक योजनाओं को प्रभावित करता है। इस बीच, नवभारत की टीम ने न्यूजरूम के अंदर काम कर रहे अपने साथियों से बात की और उनके बजट 2026 को लेकर उम्मीदों और अपेक्षाओं के बारे में जाना। कर्मचारी कर कटौती, निवेश प्रोत्साहन, कृषि और ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में नई घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, कई लोग छोटे व्यवसायों और युवाओं के लिए रोजगार और अवसर बढ़ाने वाले उपायों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कुल मिलाकर, बजट 2026 को लेकर उम्मीदों का माहौल पूरे देश में महसूस किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com