- Hindi News »
- Entertainment »
- Mardaani 3 Box Office Collection Day 3 Vs Border 2 Clash
बॉर्डर 2 की आंधी में चारों खाने चित हुई मर्दानी 3, हिट होगी या फ्लॉप, यहां पढ़ें पूरी गणित
Mardaani 3 Box Office: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। पहले रविवार को फिल्म ने केवल 7.25 करोड़ कमाए। जानें क्यों यह फिल्म फ्लॉप की ओर बढ़ रही है।
- Written By: अनिल सिंह

Mardaani 3 Box Office Day 3 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Mardaani 3 Box Office Day 3: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन नतीजों ने सबको हैरान कर दिया है। एक तरफ जहां सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पहले रविवार (संडे) की छुट्टी का जैसा फायदा फिल्म को मिलना चाहिए था, वैसा देखने को नहीं मिला। ‘बॉर्डर 2’ की भारी सफलता के सामने ‘मर्दानी 3’ के कलेक्शन काफी फीके नजर आ रहे हैं।
यश राज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी करीब 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इसे रिलीज करने के समय में मेकर्स से बड़ी चूक हो गई है। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर ‘बॉर्डर 2’ की प्राथमिकता दर्शकों के बीच ज्यादा बनी हुई है, जिसके कारण रानी मुखर्जी की क्राइम-थ्रिलर मूवी को दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं।
‘मर्दानी 3’ का पहले वीकेंड का कलेक्शन
सैकनिक (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने अपने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को महज 7.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने शुक्रवार को 4 करोड़ के साथ धीमी ओपनिंग की थी, जिसके बाद शनिवार को कमाई 6.25 करोड़ रही। हालांकि संडे को शनिवार के मुकाबले 16% की बढ़त जरूर दिखी, लेकिन 60 करोड़ के बजट वाली फिल्म के लिए यह आंकड़े काफी नहीं हैं। अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 17.50 करोड़ हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
‘टॉक्सिक’ से पहले Tara Sutaria का ग्लोबल डेब्यू, कान्स 2026 में रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
Dhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
Akshara Singh Relationship: अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, बोलीं- नजर लग जाती है, शादी को लेकर दिया बड़ा बयान
Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास फिर चली गोलियां, चौथी बार फायरिंग से सुरक्षा पर उठे सवाल
ये भी पढ़ें- फ्लॉप फिल्मों ने रोका करियर, रियलिटी शोज ने बदली किस्मत, जानें शमिता शेट्टी की पूरी कहानी
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:
- शुक्रवार (Day 1): 4.00 करोड़
- शनिवार (Day 2): 6.25 करोड़
- रविवार (Day 3): 7.25 करोड़
- कुल (Net Collection): 17.50 करोड़
ऑक्यूपेंसी और वर्ल्डवाइड प्रदर्शन
रविवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 33.29% दर्ज की गई। शाम के शोज में जरूर 49.80% की बढ़त देखी गई, लेकिन रात होते-होते यह गिरकर 33.10% रह गई। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मोर्चे पर भी फिल्म ने अब तक करीब 25.1 करोड़ का ही बिजनेस किया है। इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 20.7 करोड़ और ओवरसीज मार्केट से मिले 4.4 करोड़ शामिल हैं। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों के मुकाबले यह शुरुआत काफी ठंडी मानी जा रही है।
फ्रेंचाइजी के रिकॉर्ड से बहुत पीछे
अगर तुलना करें तो पहली ‘मर्दानी’ ने भारत में 35.65 करोड़ नेट कमाए थे, जबकि ‘मर्दानी 2’ ने 57 करोड़ का शानदार नेट बिजनेस किया था। ‘मर्दानी 3’ के लिए इन आंकड़ों तक पहुंचना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस हफ्ते कोई बड़ी छुट्टी नहीं है और ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में सोमवार से ‘मर्दानी 3‘ की कमाई में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है।
Mardaani 3 box office collection day 3 vs border 2 clash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मासूमियत की चीख, आदतन दरिंदों के लिए स्वर्ग बना सिस्टम? मेधा कुलकर्णी ने बयां किया पीड़ित माँ का दर्द
May 03, 2026 | 06:10 PMअकोला में महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह, पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने किया ध्वजारोहण
May 03, 2026 | 06:08 PMJabalpur Cruise Accident: पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेसी, इस्तीफे की उठाई मांग
May 03, 2026 | 06:02 PM‘अगर दीदी हार गईं तो…’, बंगाल के चुनावी नतीजों से पहले पप्पू यादव का बड़ा ऐलान; बोले- छोड़ देंगे संघर्ष
May 03, 2026 | 06:02 PMकाउंटिंग से पहले ही केरल में कांग्रेस की जीत पक्की! पिनाराई विजयन ने बायो से हटाया CM, स्वीकारी हार?
May 03, 2026 | 05:57 PMनेपाल की राजनीति में महा-भूचाल! बालेन शाह ने बदले 110 कानून, एक झटके में 1594 नियुक्तियां रद्द
May 03, 2026 | 05:53 PMअमरावती में बच्चू कडू का शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना में शामिल होने के बाद निकाली भव्य रैली
May 03, 2026 | 05:48 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














