-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Fake Murder Conspiracy Exposed By Scientific Police Investigation
उज्जैन में दुश्मनों को फंसाने के लिए रची भाई की ‘हत्या’ की झूठी कहानी; पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने खोला राज
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Fake Murder Case Ujjain: उज्जैन में खुली मर्डर की झूठी कहानी की पोल, खंभा गिरने से हुई थी मौत, दुश्मनों को फंसाने भाई ने रची थी साजिश, 3 गिरफ्तार, 2 फरार।

इंगोरिया थाना पुलिस ने किया मामला का खुलासा(फोटो सोर्स:नवभारत)
Ujjain Fake Murder Conspiracy Exposed:उज्जैन जिले की इंगोरिया थाना पुलिस ने झूठी हत्या की कहानी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि 12 जून 2026 को शिवनारायण उर्फ शिवा ने अपने भाई राहुल की हत्या की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला अलग निकला।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के दौरान घटनास्थल पर न तो मारपीट के निशान मिले और न ही खून के कोई साक्ष्य मिले। इससे पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई।
बिजली का पोल गिरने से हुई थी मौत
जांच में सामने आया कि 11 जून की रात राहुल अपने पांच साथियों के साथ शराब के नशे में भूरालाल के खेत पर तोड़फोड़ करने पहुंचा था। आरोपियों ने कुएं की मोटर और स्टार्टर तोड़ने के बाद खेत में लगे भारी बिजली के पोल को उखाड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पोल का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे राहुल के सिर पर गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘बदलते भारत के साथ तेजी से बदल रहा MP’, CM मोहन यादव ने किया ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन; कही बड़ी बात
दिन में करते थे रेकी, फिर तोड़ते थे ताले; पंवासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 6 लाख का चोरी का माल किया बरामद
उज्जैन: बकरी चराने गए दो चचेरे भाइयों की पानी के गड्डे में डूबने से मौत, एक ही परिवार के दो चिराग बुझे
भंडारा में साइबर ठगी: UPI के जरिए दो बैंक खातों से 6.11 लाख रुपये उड़ाए
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
उज्जैन जिले की इंगोरिया पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी भरत, राजेश और ईश्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं मामले के दो अन्य आरोपी भूपेन्द्र और सत्यनारायण अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: खंडवा में कांग्रेस ने BJP को घेरा, शहर की उपेक्षा के लगाए आरोप; राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर भी उठाए सवाल
निर्दोषों को फंसाने की थी साजिश
इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश व्यास के अनुसार मृतक के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते भूरालाल और उसके परिवार को झूठे हत्या के मामले में फंसाने की साजिश रची थी। वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने वास्तविक आरोपियों पर कार्रवाई की है।
Ujjain fake murder conspiracy exposed by scientific police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Jul 10, 2026 | 10:13 PMदतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 10:10 PMसावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
Jul 10, 2026 | 10:09 PM14 महीने की पोती के बगल में खामेनेई की कब्र… दुनिया के सामने आई पहली तस्वीर, जुम्मे की नमाज में बदले की दुआ
Jul 10, 2026 | 10:07 PM‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चौधरी के ड्रामे पर भड़कीं किश्वर मर्चेंट, छोटी-सी खरोंच को लेकर कह दी बड़ी बात
Jul 10, 2026 | 10:07 PMMangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
Jul 10, 2026 | 09:54 PMनए सत्र में भी बंद सीहोर का CWSN दिव्यांग बालिका छात्रावास; कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन व शाखा प्रभारी
Jul 10, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM














