-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Govt Notice To Telegram Over Piracy Ott Content Report Asked
फिल्मों की ‘मुफ्त’ पायरेसी पर सरकार का बड़ा प्रहार, टेलीग्राम को थमाया नोटिस, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
- Written By: अनन्या तिवारी
Notice Issued to Telegram : केंद्र सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंट की पायरेसी के खिलाफ टेलीग्राम को सख्त नोटिस जारी किया है। कंपनी से 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है।

टेलेग्राम (सोर्स-सोशल मीडिया)
Government Issues Notice To Telegram Over Piracy Ott Content: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर फिल्मों और वेब सीरीज की पायरेसी करने वालों और इस प्लेटफॉर्म के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है। भारत सरकार ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मैसेजिंग ऐप को कारण बताओ नोटिस थमाया है।
केंद्र सरकार ने पायरेसी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए टेलीग्राम से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर हो रहे अवैध कंटेंट के प्रसार पर तुरंत रोक लगाए।
15 दिन के भीतर देनी होगी एक्शन रिपोर्ट
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट के खिलाफ तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। सरकार ने न केवल पायरेसी रोकने को कहा है, बल्कि कंपनी से 15 दिनों के भीतर एक ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ भी मांगी है।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: फैमिली यूनिट फॉर्मूले से खुलेगी किस्मत, 69,000 तक होगी बेसिक सैलरी!
पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मनों पर मोदी सरकार का वार, UAPA के तहत आतंकियों की नई लिस्ट जारी
नवभारत संपादकीय: WhatsApp के नए फीचर पर सरकार सख्त, साइबर सुरक्षा बनी चिंता
Nita Ambani Award: रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी को फ्लोरिडा में एएपीआई ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड दिया गया
सूत्रों के अनुसार, सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कंपनी ने अवैध कंटेंट फैलाने वाले चैनलों और समूहों के खिलाफ क्या ठोस कदम उठाए हैं।
किसलिए महत्वपूर्ण है ये आदेश
केंद्र सरकार का यह आदेश देश की बढ़ती ‘क्रिएटर इकोनॉमी’ को बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पायरेसी के कारण फिल्म इंडस्ट्री, ब्रॉडकास्टर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
टेलीग्राम पर लंबे समय से फिल्मों, गानों और प्रीमियम वेब सीरीज को अवैध रूप से साझा करने के आरोप लगते रहे हैं, जिससे फिल्म निर्माताओं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के अधिकारों का हनन होता है।
जांच के घेरे में टेलीग्राम
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब टेलीग्राम भारत सरकार के रडार पर आया है। इससे पहले सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टेलीग्राम के ‘यूजरनेम फीचर’ को लेकर भी सवाल उठाए थे।
सरकार को चिंता है कि इस फीचर का इस्तेमाल धोखाधड़ी, पहचान चोरी और संवेदनशील जानकारी के प्रसार के लिए किया जा रहा है। मंत्रालय ने कंपनी से पूछा है कि वह अपने मंच पर फर्जीवाड़े को रोकने के लिए क्या तकनीक अपना रही है।
यह भी पढ़ें Meta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस
टेलीग्राम की बढ़ती मुश्किलें
टेलीग्राम की मुश्किलें पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ी हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक और इससे जुड़ी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों के प्रसार को रोकने में नाकाम रहने के कारण सरकार ने इस पर जून में एक सप्ताह का प्रतिबंध भी लगाया था। हालांकि, यह प्रतिबंध हटा लिया गया था, लेकिन कंपनी अब भी सुरक्षा और पारदर्शिता के मामले में कड़ी निगरानी में है।
Govt notice to telegram over piracy ott content report asked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pakistan Gangrape: विदेशी महिलाओं से गैंगरेप केस में पाक डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार अरेस्ट
Jul 04, 2026 | 02:02 PMएक के बाद एक 800 से ज्यादा झटके… वेनेजुएला में अब तक 2,600 से ज्यादा मौत; आफ्टरशॉक से लोगों में बढ़ा डर
Jul 04, 2026 | 02:00 PMरामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग
Jul 04, 2026 | 01:54 PMधारगांव जिला परिषद स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी
Jul 04, 2026 | 01:52 PM30 मिनट तक रुकी रही मेट्रो, भारी बारिश के बीच दहशत में पैसेंजर, दहिसर-कांदरपाड़ा के बीच तकनीकी खराबी
Jul 04, 2026 | 01:49 PMउज्जैन में दुश्मनों को फंसाने के लिए रची भाई की ‘हत्या’ की झूठी कहानी; पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने खोला राज
Jul 04, 2026 | 01:42 PMWestern Railway में लगातार दूसरे दिन सिग्नल फेल, लोकल प्रभावित; ट्रेन की छत से झरने की तरह पानी
Jul 04, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 01:08 PM
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM














