-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Get Relief From These Ayurvedic Remedies For Hair Fall Problem
बारिश में आप भी हो जाते है बालों के झड़ने की समस्या से परेशान, इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं राहत
- Written By: दीपिका पाल
Hair care Tips in Hindi: बारिश के मौसम में अगर आप भी इस तरह से बालों के झड़ने की समस्या से पीड़ित है तो आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताएंगे जो कारगर साबित हो सकते है।

बालों के लिए आयुर्वेदिक उपाय (सौ. सोशल मीडिया)
Hair care Tips: बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर पानी से स्किन से लेकर बालों को नुकसान पहुंचता है। बारिश में भीगने और नमी, उमस और बदलते वातावरण में बदलाव के कारण बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। बालों के झड़ने से आजकल हर कोई परेशान ही रहता है। इस समस्या के लिए कई लोग महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन समस्या सही होने की बजाय नुकसानदायक साबित होती है। अगर आप भी इस तरह से बालों के झड़ने की समस्या से पीड़ित है तो आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताएंगे जो कारगर साबित हो सकते है।
किन वजहों से झड़ते है बाल
यहां पर बालों के झड़ने की समस्या को लेकर चरक संहिता में उल्लेख किया गया है। बरसात में बाल झड़ने का प्रमुख कारण शरीर में ‘दोषों’ का असंतुलन माना जाता है। खास तौर पर पित्त दोष का बिगड़ना और पाचन अग्नि का कमजोर होना बालों को प्रभावित करता है। इससे शरीर में नमी बढ़ती है और पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। इसके अलावा हवा में मौजूद नमी बालों को सोख लेती है, जिससे वे रूखे, बेजान और भंगुर हो जाते हैं। नतीजतन, बालों में टूटने और झड़ने की समस्या बढ़ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Ginger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
रोज़-रोज़ एक जैसी हेयरस्टाइल से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 आसान और एलिगेंट हेयर लुक्स
Biotin Gummies: घर पर ऐसे बनाएं बालों की ग्रोथ वाला बायोटिन, जानें रेसिपी और इसके फायदे
सुश्रुत संहिता के अनुसार, बरसात में वात दोष का प्रभाव बढ़ता है, जो दूषित पित्त के साथ मिलकर रोमकूपों (हेयर फॉलिकल्स) को कमजोर करता है। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, बारिश के पानी में मौजूद अशुद्धियां और प्रदूषण स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे खुजली, डैंड्रफ और बालों का झड़ना बढ़ता है।
बालों के लिए दही का इस्तेमाल
आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है तो, दही का इस्तेमाल कर सकते है। यह पेट के साथ बालों के लिए भी लाभकारी है। इसमें लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्कैल्प की डैमेज सेल्स को हटाकर, बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करते हैं। साइंस के अनुसार, दही के लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया स्कैल्प माइक्रोबायोटा को बैलेंस करने में मदद करते हैं, जिससे डैंड्रफ, खुजली और इंफेक्शन में राहत मिलती है। इसके साथ ही दही में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूती देता है और उनमें चमक लाता है।
ये भी पढ़ें-आज से ही शुरु कर दें ये जरूरी स्किन केयर रुटीन, गरबा नाइट में दमकेगा आपका चेहरा
बालों की करें मालिश
आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बालों की देखभाल के लिए तैलीय मालिश, हर्बल शैंपू और संतुलित आहार जरूरी है। नारियल तेल, आंवला, शिकाकाई और ब्राह्मी जैसे प्राकृतिक तत्व बालों को पोषण देकर उनकी जड़ों को मजबूत करते हैं। इसके साथ ही, तनाव कम करने और पर्याप्त नींद लेने से भी बालों की सेहत में सुधार होता है।बारिश के मौसम में बालों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित देखभाल और आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं। इससे न केवल बालों का झड़ना रुकेगा, बल्कि वे चमकदार और मजबूत भी बनेंगे।
आईएएनएस के अनुसार
Get relief from these ayurvedic remedies for hair fall problem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMएग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 07:19 PM‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMकाजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
Jul 26, 2026 | 07:06 PMExplainer: CJP प्रदर्शन में शामिल होना अब पड़ेगा भारी? जानें फेशियल रिकग्निशन पर हाईकोर्ट में क्यों मचा बवाल
Jul 26, 2026 | 07:03 PMदुबई में टायर पंचर होने पर भारतीय महिला की मदद को रुकी पुलिस, बोली- ऐसी सुरक्षा कहीं और नहीं देखी
Jul 26, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














