-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Periods Pain Relief Daily Easy Tips
हर महीने का दर्द होगा कम, अपनाएं पीरियड्स में ये आसान रोज़मर्रा के उपाय
- Written By: दीपिका पाल
Home Remedies For Menstrual Pain: पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं आसान रोज़मर्रा के उपाय। जानें गर्म पानी, गुनगुने स्नान और लाइफस्टाइल टिप्स जो दर्द कम करने में मदद करें।

पीरियड्स के जरूरी हेल्दी टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Periods Pain Relief Tips: हर महीने महिलाओं को मासिक धर्म या पीरियड्स के दर्द से दो-चार होना पड़ता है। वैसे तो यह नेचुरल शारीरिक प्रक्रिया है लेकिन दर्द की वजह से रोजाना के काम को भी मुश्किल में डाल देता है। इस पीरियड्स की समस्या में महिलाओं को पेट में ऐंठन, कमर दर्द, थकान, चिड़चिड़ापन और भारीपन जैसी समस्याएं हो जाती है।
इस दर्द को लेकर आयुर्वेद में बताया गया है इसके अनुसार, आयुर्वेद इसे शरीर में वात दोष के असंतुलन से जोड़ता है, जबकि विज्ञान के अनुसार यह दर्द गर्भाशय में बनने वाले प्रोस्टाग्लैंडीन नामक रसायन की वजह से होता है, जो मांसपेशियों को सिकोड़ देता है। पीरियड्स का दर्द असहनीय होता है जिसे काफी हद तक कम करना जरूरी होता है।
पीरियड्स के दर्द को कम करेगी आदतें
आप पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए इस प्रकार की हेल्दी और सही आदतों को अपना सकते है। जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
1- गर्म या गुनगुना पानी पीएं
सर्दियों में पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए गर्म या गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। यहां पर पीरियड्स के दौरान दिन की शुरुआत अगर गर्म पानी से की जाए, तो शरीर को तुरंत राहत मिलती है। आयुर्वेद में गर्म पानी को अग्नि यानी पाचन शक्ति को मजबूत करने वाला माना गया है। सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमी ठंडक दूर होती है और गर्भाशय की मांसपेशियां धीरे-धीरे खुलने लगती हैं।
इसे लेकर विज्ञान में कहा जाता है कि, गर्म पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है इसके अलावा पेट में जकड़न कम होती है। इससे सूजन घटती है और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसमें हर्बल चाय भी फायदा पहुंचाती है।
2- गुनगुने पानी से नहाएं
सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाना ही अच्छा होता है वहीं पर पीरियड्स के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए गुनगुना पानी सही होता है। ठंडे पानी से नहाने पर मांसपेशियां और ज्यादा सिकुड़ सकती हैं, जिससे दर्द बढ़ता है। वहीं गुनगुने या गर्म पानी से नहाने पर शरीर को सुकून मिलता है। जब गर्म पानी पेट और कमर पर पड़ता है, तो वह प्राकृतिक सिकाई का काम करता है। इसे आयुर्वेद में स्वेदन कहा जाता है यानि शरीर से जकड़न निकालना। विज्ञान के अनुसार, गर्म पानी नसों को शांत करता है और दर्द को कम करता है।
3- योग या एक्सरसाइज जरूर करें
पीरियड्स के दर्द से जूझ रहे है तो आपको हल्की एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। इसे लेकर योग में कहा गया है कि, योग से वात दोष संतुलित रहता है। सुबह कुछ मिनट की स्ट्रेचिंग या आसान योगासन करने से पेट की मांसपेशियों में खून का बहाव बढ़ता है। इसके अलावा विज्ञान में कहा गया है कि, अगर आप पीरियड्स के दर्द के समय हल्की एक्सरसाइज करते है तो, एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो शरीर का प्राकृतिक दर्द निवारक होता है। इससे मन हल्का और शरीर आराम में आ जाता है।
4- सुबह का नाश्ता जरूर लें
आपको पीरियड्स के दौरान सुबह का नाश्ता जरूर लेना चाहिए। इस स्थिति में महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है। इसके लिए नाश्ता हल्का और पौष्टिक लेना जरूरी होता है। कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं कम होती हैं। आयुर्वेद में ऐसे भोजन की सलाह दी जाती है जो शरीर को ताकत दे और आसानी से पच जाए। केले, सूखे मेवे, बीज और हरी सब्जियां शरीर में जरूरी तत्वों की कमी पूरी करती हैं। विज्ञान के अनुसार मैग्नीशियम और पोटेशियम मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं, जिससे ऐंठन कम होती है। फल और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ सूजन को भी घटाते हैं।
ये भी पढ़ें- ठंड के मौसम में आपका लिवर रहेगा हेल्दी और बीमारी से दूर, अपनाएं डॉक्टर-सुझाए 6 डाइट टिप्स
5- सिकाई का अपनाएं तरीका
यहां पर पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए सिकाई का तरीका अपनाना चाहिए। यहां पर गर्म पानी की बोतल या हॉट वाटर बैग आप दर्द से आराम पाने के लिए कर सकते है। यहां पर आयुर्वेद इसे बाहरी ऊष्मा चिकित्सा मानता है, जो अंदर की जकड़न को खोलता है। विज्ञान के अनुसार, गर्माहट से नसें फैलती हैं और खून का प्रवाह तेज होता है, जिससे दर्द पैदा करने वाले रसायन कम हो जाते हैं।
Periods pain relief daily easy tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














