- Hindi News »
- Rajasthan »
- Delhi Mumbai Expressway Accident Pickup Fire News Rajasthan Alwar Accident
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराई गाड़ियां, भीषण आग में पिकअप जलकर खाक, 3 लोग जिंदा जले
Alwar Road Accident: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में पिकअप वाहन में आग लग गई, जिससे तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराई गाड़ियां, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi-Mumbai Expressway Road Accident: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर के बाद वाहन में लगी भीषण आग
यह भीषण हादसा बुधवार तड़के सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रैणी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनल नंबर 131.5 पर हुआ,,। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक पिकअप वाहन आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तुरंत बाद पिकअप में चिंगारी उठी और देखते ही देखते यह वाहन आग का गोला बन गया।
एएसआई मोहम्मद आमीन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अन्य वाहन ने ड्राइवर साइड की ओर से पिकअप को टक्कर मारी थी। पिकअप में कुल चार लोग सवार थे। आग इतनी तेज थी कि अंदर फंसे तीन लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई,। शव पूरी तरह जलकर कोयले जैसे हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
मुंबई- नासिक हाईवे पर भीषण हादसा; ट्रेलर से टकराई कार, ठाणे के IT कर्मचारी की मौत, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल
कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत
हापुड़ में भीषण हादसा, 12 सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत से मची चीख-पुकार, देखें VIDEO
मृतकों और घायल चालक की पहचान
सूचना मिलने पर रैणी पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी मोहित, और मध्यप्रदेश के सागर निवासी दीपेंद्र और पदम के रूप में हुई है।
हादसे में गंभीर रूप से झुलसे चालक की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी हन्नी के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों मृतकों के शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का विवादित बयान: “ऐसा फेकेंगे बिहार पार करके UP में गिरोगे”
हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर झज्जर (हरियाणा) का पाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में यह संभावना भी सामने आई थी कि हादसे के दौरान कई वाहन आपस में टकराए होंगे, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घटनास्थल पर केवल जली हुई पिकअप ही मौजूद थी और कोई अन्य वाहन नहीं मिला। रैणी पुलिस हादसे के सही कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
Delhi mumbai expressway accident pickup fire news rajasthan alwar accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Justice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMमीरारोड: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, शातिर आरोपी गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 10:00 PMWomen Reservation Bill 2023: विशेष संसद सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की बनी रणनीति
Apr 15, 2026 | 10:00 PMMP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है
Apr 15, 2026 | 09:59 PMशांति की नई उम्मीद! 14 दिनों के लिए आगे बढ़ सकता है अमेरिका-ईरान सीजफायर, समझौते की शर्तों पर मंथन जारी
Apr 15, 2026 | 09:58 PM180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM
बाबू की रोमांटिक इंग्लिश ने किया कमाल! प्रेमिका पंत बन गईं ‘गर्लफ्रेंड पंत’, नगर पालिका का अतरंगी आदेश वायरल
Apr 15, 2026 | 09:25 PM














