-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Samay Raina Funny Video Viral Questions Raised On Return Of Indias Got Latent
समय रैना का मजेदार जवाब वायरल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की वापसी पर उठे सवाल, फैंस बोले-‘समय जैसा कोई नहीं’
- Written By: स्नेहा मौर्या
हाल ही में यूट्यूबर समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से यूट्यूबर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पैपराजी इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर सवाल करते हैं, तब वो कहते हैं मैं खुद नहीं जानता हूं।

समय रैना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते यूट्यूबर कई महीनों से सोशल मीडिया से दूर हैं। अब विवाद के बाद हाल ही में समय रैना ने पब्लिक अपीरियंस दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते उनके कई टूर कैंसिल हो गए थे। हालांकि, अब वह विदेशी मंचों पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बीच उन्होंने शो की वापसी पर ताजा अपडेट साझा किया, जिसने फैंस के बीच फिर से हलचल मचा दी है।
हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा, “इंडियाज गॉट लेटेंट कब वापस आ रहा है?” इस पर समय ने हंसते हुए जवाब दिया, “भाई, अभी तो मैं खुद नहीं जानता!” उनका ये जवाब कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
इस रिएक्शन ने न सिर्फ फैंस में खलचबली मचा दी, बल्कि शो से जुड़े पुराने विवादों को भी फिर से चर्चा में ला दिया है। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में की गई कुछ टिप्पणियों पर बवाल मच गया था। आलोचकों ने इसे अनुचित बताया, जिसके बाद शो को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जो Miss World 2025 में भारत को कर रहीं रिप्रेजेंट, ग्लोबल ब्यूटी क्वीन को भी दी कड़ी टक्कर
समय का वायरल वीडियो देखकर कई फैंस ने उनकी बेबाकी और ह्यूमर की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि “विवादों के बाद भी समय का कॉन्फिडेंस जबरदस्त है!” वहीं कुछ ने शो की वापसी को लेकर चिंता जताई। किसी ने कहा, “जवाब मजेदार जरूर था, लेकिन क्या शो वाकई वापस आएगा?”
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ समय रैना का लोकप्रिय यूट्यूब शो है, जिसे उनके खास अंदाज और अनोखे ह्यूमर के लिए पसंद किया जाता है। लेकिन विवाद के बाद से शो का भविष्य अधर में है। अब समय का यह बयान भले ही मजाकिया था, लेकिन इसने एक बार फिर फैंस को उम्मीद दे दी है कि शायद उनका फेवरेट शो जल्द वापसी करे।
Samay raina funny video viral questions raised on return of indias got latent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













