- Hindi News »
- Entertainment »
- Who Is Nandini Gupta Representing India At Miss World 2025
कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जो Miss World 2025 में भारत को कर रहीं रिप्रेजेंट, ग्लोबल ब्यूटी क्वीन को भी दी कड़ी टक्कर
- Written By: स्नेहा मौर्या
11 मई से मिस वर्ल्ड 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भारत से नंदिनी गुप्ता रिप्रेजेंट कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नदिंनी गुप्ता कौन हैं जिन्होंने पहले ही दिन मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत का जलवा बिखेरा है।

नंदिनी गुप्ता (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता इस बार भारत के हैदराबाद में आयोजित हो रही है, जिसकी शुरुआत 11 मई 2025 को भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई। पहले ही दिन भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता ने मंच पर अपनी मौजूदगी से दुनियाभर के 110 देशों की ब्यूटी क्वीन के बीच जलवा बिखेरा। ऐसे में हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी है। इसी बीच चलिए जानते हैं कि नदिंनी गुप्ता कौन हैं जिन्होंने पहले ही दिन मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत का झंडा लहराया।
दरअसल, इस मौके पर राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने कॉस्ट्यूम राउंड में जो लुक कैरी किया, उसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत और बुनाई कला को खूबसूरती से मंच पर उतारा।
मिस वर्ल्ड के मंच पर नंदिनी ने बिखेरा जलवा
नंदिनी ने फेमस डिजाइनर गौरांग शाह द्वारा डिजाइन किया गया खादी का लहंगा सेट पहना, जिसमें आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की पारंपरिक गोल्ड जरी जामदानी बुनाई का बेहतरीन संगम देखने को मिला। इस लहंगे को चरखे पर हाथ से काते गए खादी के धागों से तैयार किया गया था। लहंगे का रंग सफेद था, जिसकी बॉर्डर पर ब्लाउज की मैचिंग बुनाई की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Akshara Singh Song: ‘घिस घिस घिस’ से सोशल मीडिया पर छाईं अक्षरा सिंह, नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी
रणवीर सिंह-फरहान अख्तर विवाद पर Poonam Dhillon का रिएक्शन, बोलीं- फिल्म रुकती है तो सबसे ज्यादा नुकसान…
‘मैं ठीक होकर वापस आऊंगी’, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Pankaj Bhadouria ने अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो
Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी
ब्लाउज सिंपल लेकिन एलीगेंट नेकलाइन और हाफ स्लीव्स के साथ था, जो लहंगे के सफेद रंग से खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाता नजर आया। नंदिनी ने इस ड्रेस के साथ एक प्लेटेड दुपट्टा भी कैरी किया, जिसकी खास बात थी। उस पर बना हुआ ‘बांगड़ी मोर’ का डिजाइन, जिसमें एक मोर को चूड़ी के अंदर नृत्य मुद्रा में दिखाया गया था। इस पूरी ड्रेस के जरिए भारत की पारंपरिक बुनाई, संस्कृति और कला का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ।
ये भी पढ़ें- Miss World 2025 में नंदिनी गुप्ता ने भारत को किया रिप्रेजेंट, सीएम रेवंत रेड्डी ने बढ़ाया हौसला, शेयर की खास तस्वीरें
कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
आपको बता दें, नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब भी जीत चुकी हैं और वह महज 21 वर्ष की हैं। कोटा से ताल्लुक रखने वाली नंदिनी के पिता पेशे से किसान हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है और उन्हें स्कूल समय से ही फैशन शो और ऐसे आयोजनों में भाग लेना बेहद पसंद था। अब जब नंदिनी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की खूबसूरती, परंपरा और प्रतिभा को दर्शाया है, तो देश को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। मिस वर्ल्ड 2025 में उनकी यह शुरुआत बेहद शानदार रही है।
Who is nandini gupta representing india at miss world 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMजनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
May 29, 2026 | 08:04 PMजबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
May 29, 2026 | 08:00 PMपेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
May 29, 2026 | 07:57 PMप्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














