-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Iffm 2026 Gauri Spratt Honeymoon Australia Appearance
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
- Written By: यति सिंह
Aamir Khan IFFM 2026 Australia: गौरी स्प्रैट संग शादी होने के बाद एक्टर आमिर खान अपने बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे हनीमून और काम के बीच समय बिताएंगे।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan IFFM 2026 Update: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ एक नए सफर की शुरुआत की है, जिसके बाद से ही उनके फैंस इस नवविवाहित जोड़े की हर एक्टिविटी पर नजर रखे हुए हैं।
इसी बीच इस नए जोड़े को लेकर एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। शादी की रस्में पूरी होते ही आमिर खान, गौरी स्प्रैट और बच्चों को साथ लेकर अचानक विदेश रवाना हो गए हैं। इस अचानक यात्रा ने हर किसी को हैरान कर दिया है और लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस ट्रिप के पीछे की असल वजह क्या है।
दो अलग परिवारों को करीब लाने की अनोखी कोशिश
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने बीती 5 जुलाई को अपने घर पर बेहद सादे और निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस शादी के ठीक बाद दोनों अब ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मनाने की तैयारी कर चुका है। खबरों के अनुसार, इस सफर में केवल यह जोड़ा ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी साथ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
इस यात्रा में आमिर खान और उनकी पहली पत्नी किरण राव के बेटे आजाद शामिल हैं, तो वहीं गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन भी अपनी मां के साथ मेलबर्न रवाना हुए हैं। एक्टर की इस पहल को दोनों परिवारों के बच्चों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की एक खूबसूरत कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
हनीमून की मस्ती के साथ काम का संगम
इस हवाई यात्रा को केवल फैमिली हॉलीडे कहना पूरी तरह सही नहीं होगा, दरअसल, आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी इस ट्रिप के दौरान मेलबर्न में आयोजित होने वाले मशहूर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लेने पहुंचा है।
इस तरह आमिर और गौरी स्प्रैट ने अपने काम के साथ-साथ प्राईवेट पलों को बेहद खूबसूरती से मैनेज करने का प्लान बनाया है। वे फेस्टिवल की व्यस्तताओं के बीच से समय निकालकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताएंगे।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के बड़े अवॉर्ड पर टिकी नजरें
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन आने वाली 13 अगस्त से 23 अगस्त के बीच ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर होने जा रहा है, जिसमें भारतीय सिनेमा और ओटीटी की सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों को सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
इस साल आमिर खान के लिए यह स्टेज बेहद खास होने वाला है क्योंकि हाल ही में घोषित हुए नॉमिनेशंस में उन्हें अपनी फिल्म सितारे जमीन पर में शानदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
खबरों की मानें तो ऑस्ट्रेलिया से लौटकर आमिर खान मरीना स्थित अपने पारिवारिक घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, इस घर में लंबे समय से रिनोवेशन का काम चल रहा था, जिसकी वजह से आमिर खान अस्थाई तौर पर पाली हिल वाले मकान में रह रहे थे।
Aamir khan iffm 2026 gauri spratt honeymoon australia appearance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMराम मंदिर के पास मिली 20 लाख की हीरे जड़ी चेन, सेवादार ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
Aug 09, 2026 | 07:35 PMघट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
Aug 09, 2026 | 07:31 PMसोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














