-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupama Spoiler Alert Raahi Leave Kothari House After Fight With Prem
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
- Written By: अपूर्वा नायक
Anupama Upcoming Twist: 'अनुपमा' के आगामी एपिसोड में राही के घर छोड़ने से परिवार में हड़कंप मच जाएगा। अनुपमा बेटी की तलाश में मंदिर पहुंचेगी, जबकि वसुंधरा प्रेम को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी।

अनुपमा में आएगा बड़ा ट्विस्ट (सौ. डिजाइन फोटो )
Anupama Spoiler Alert 11 July 2026: स्टार प्लस के शो अनुपमा के मेकर्स कैसे भी करके सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाने में लगे हुए है। यहीं कारण है कि कहानी में कुछ और नहीं दिखने पर मेकर्स इसे सिर्फ रबड़ की तरह खींच कर दर्शकों को बोर कर रहे हैं।
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में राही और अनुपमा की कड़वाहट दूर होते हुए दिख सकती है और मां-बेटी का पुर्नमिलन भी होते हुए देखा जा सकता है। लेकिन अनुपमा की प्रेम से दुश्मनी दिनों दिन बढ़ती हुई दिखायी दे रही है।
अनुपमा सीरियल की अब तक की कहानी में अपनी मां की कला का अपमान होता देख प्रेम और राही में जमकर बहस हो जाती है। राही प्रेम की इस हरकत से काफी आहत हो जाती है। जिस पर प्रेम भी राही पर भड़ककर उसे घर छोड़ने के लिए कह देता है। साथ ही प्रेम उसे ताना मारता है कि वो अब अपनी मां को ही चुनना चाहती है। प्रेम की बातों से दुखी होकर राही घर छोड़ने का फैसला ले लेती हैं। हालांकि प्रेम को इस बात की भनक तक नहीं है कि राही घर छोड़ चुकी है। वसुंधरा को जैसे ही ये बात पता चलेगी वो प्रेम को जमकर लताड़ लगाने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
अनुपमा का चढ़ेगा पारा
एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम के परिवार वाले राही के गायब होने की खबर अनुपमा को देते है। जैसे ही अनुपमा इस खबर को सुनेगी उसका पारा चढ़ जाता है। अनुपमा पागलों की तरह राही को ढूंढ़ने निकल जाती है।
हालांकि अनुपमा कहती है कि उसे पता है कि राही कहां होगी और जल्द ही वो मंदिर पहुंचती है। मंदिर पहुंचते ही अनुपमा अपने आप को रोक नहीं पाएगी और राही के लिपटकर रोएगी। दूसरी ओर कोठारी हाउस में वसुंधरा का राही के गायब होने से बीपी बढ़ जाएगा। वो सबसे सामने प्रेम को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी। साथ ही वसुंधरा कहती है कि अगर उसे कुछ होता है, तो प्रेम उसकी चिता को हाथ भी नहीं लगाएगा।
ये भी पढ़ें :- The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
प्रेम पर विश्वास करना राही को पड़ेगा भारी
वसुंधरा की बातें सुनकर प्रेम भी बावलों की तरह राही को ढूंढ़ने के लिए निकल जाता है। जैसे ही उसे राही के बारे में पता चलता है, वो तुरंत अनुपमा के सामने राही से माफी मांगता है। लेकिन इस बार राही प्रेम पर भरोसा करते बहुत बुरा पछताने वाली है। घर आते ही प्रेम फिर से कोई एक ऐसी हरकत कर देगा कि राही को मजबूरी में घर छोड़ना पडे़गा और इस बार प्रेम भी राही को नहीं रोकने वाला है। दूसरी ओर अनुपमा अपनी बेटी राही के लिए घर बनाने की तैयारी करने वाली है। इस बात को जानकर तोषू और पाखी अनुपमा की खूब खिल्ली उड़ाएगे।
Anupama spoiler alert raahi leave kothari house after fight with prem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
Aug 09, 2026 | 01:46 PMअहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMLanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMबारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
Aug 09, 2026 | 01:42 PMनागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
Aug 09, 2026 | 01:34 PMYRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 01:28 PMकनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













