-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Ott Release Netflix
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अब इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम
- Written By: स्नेहा मौर्या
OTT Movies Release: मिले-जुले रिव्यू के बावजूद ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी।

एक दीवाने की दीवानियत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ek Deewane Ki Deewaniyat On OTT: मिलाप जवेरी द्वारा निर्देशित और जवेरी-मुश्ताक शेख द्वारा लिखित ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई। हालांकि क्रिटिक्स से फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन दर्शकों ने इसे जमकर सराहा और फिल्म ने दुनिया भर में 112 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके ग्लोबल कलेक्शन और दर्शक रिस्पॉन्स के आधार पर यह फिल्म 2025 की टॉप हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई। ऐसे में अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां…
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कहानी
दरअसल, फिल्म की कहानी एक प्रभावशाली राजनेता विक्रमादित्य भोंसले (हर्षवर्धन राणे) और अभिनेत्री अदा रंधावा (सोनम बाजवा) के बीच रोमांस और जुनून के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में प्यार के अंधे पहलुओं को दिखाया गया है, जहां भोंसले की दीवानगी धीरे-धीरे खतरनाक जुनून में बदल जाती है और अदा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में दखल देती है। फिल्म में पावर, भावनाओं और जुनून के टकराव को प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
आपको बता दें, फिल्म की सफलता में लीड एक्टर्स की परफॉर्मेंस और म्यूजिक का भी बड़ा योगदान है। हर्षवर्धन राणे राणे और बाजवा की केमिस्ट्री को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा है। वहीं फिल्म के सपोर्टिंग कास्ट में शाद रंधावा (संजय का रोल), सचिन खेडेकर (गणपतराव भोंसले), अनंत नारायण महादेवन (मिस्टर रंधावा) और राजेश खेरा (रहेजा) शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म की कहानी को और भी मजबूत बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
ओटीटी पर स्ट्रीम होने को तैयार फिल्म
खास बात ये है कि फिल्म का थिएटर प्रीमियर 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के शुभ मौके पर हुआ था और अब इसका डिजिटल प्रीमियर 16 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। दर्शक अब इसे घर बैठे भी स्ट्रीम कर सकते हैं और रोमांस और ड्रामा का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मानहानि केस में बठिंडा कोर्ट नहीं पहुंचीं कंगना रनौत, वकील ने भरी हाजिरी, इस दिन होगी अगली सुनवाई
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने साबित किया कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पसंद क्रिटिक्स के रिव्यू से कहीं ज्यादा मायने रखती है। रोमांस, जुनून और पावर के बीच यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रही।
Ek deewane ki deewaniyat box office ott release netflix
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
Jun 24, 2026 | 01:38 PMPappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
Jun 24, 2026 | 01:35 PMअमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
Jun 24, 2026 | 01:31 PM‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
Jun 24, 2026 | 01:30 PMग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
Jun 24, 2026 | 01:27 PMनागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
Jun 24, 2026 | 01:21 PMमुंबई में झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, 18 नए क्लस्टर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार
Jun 24, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














