- Hindi News »
- West Bengal »
- Bjp Plans Bengal Conquest Using Lalu Yadav Card Mamata Under Pressure
लालू यादव के सहारे ‘बंगाल फतह’ की तैयारी में बीजेपी, चल दिया सबसे बड़ा दांव; ममता का हाल होगा बेहाल!
Bengal Assembly Elections: बिहार में जीत के बाद बीजेपी ने अब बंगाल फतह का लक्ष्य बनाया है। जिसकी शुरुआत भी भाजपा ने आक्रामकता के साथ कर दी है। उसके दो नए पोस्टर इस अटैक की बानगी हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

ममता बनर्जी (डिजाइन फोटो)
West Bengal Politics: बिहार में जीत के बाद बीजेपी ने अब बंगाल फतह का लक्ष्य बनाया है। लेकिन रणनीति वही है। पश्चिम बंगाल बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया लेटेस्ट पोस्टर सिर्फ एक ग्राफिक नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी और आक्रामक रणनीति की शुरुआत है।
पोस्टर में एक तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आधा चेहरा है, और दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का। उसके ऊपर मोटे अक्षरों में “BOTH ARE SAME” लिखा है। यानी दोनों एक जैसे हैं।
We Bengalis will forever remember Mamata’s 15-year tenure as the era of “Jungle Raj”!! pic.twitter.com/OIgpq8Usj1 — BJP West Bengal (@BJP4Bengal) December 14, 2025
इस तस्वीर का असली मकसद क्या?
इस एक तस्वीर के जरिए बीजेपी बंगाल के वोटरों के मन में वही डर बिठाने की कोशिश कर रही है जो बिहार ने 1990 के दशक में अनुभव किया था। हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लालू यादव के शासन को बताने के लिए “जंगल राज” शब्द का इस्तेमाल करते हुए सत्ता विपक्षी की हार की पटकथा लिख दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?
Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
बंगाल में जाएगी ममता की कुर्सी…या असम में हिलेगा हिमंता का सिंहासन, 2026 में किधर जाएंगे ‘किंगमेकर’ मुस्लिम?
बंगाल में भी चला बिहार वाला दांव
भारतीय जनता पार्टी ने अब वही फार्मूला और वही कहानी बंगाल की धरती पर आजमाना शुरू कर दिया है। जिसका संदेश साफ है कि अगर आप ममता बनर्जी को वोट देते हैं, तो आप असल में बंगाल को उसी अराजकता की ओर धकेल रहे हैं जिससे बिहार नीतीश को लाने के बाद बच पाया है।
बिहार चुनाव में कैसे कर दिया खेला?
इस पोस्टर का सार समझने के लिए हमें बिहार की राजनीति पर नजर डालनी होगी। बिहार में चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह तक हर बड़े नेता ने अपनी रैलियों में बार-बार “जंगल राज” शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने लालू राज के दौरान की अपहरण, रंगदारी, हत्या और भ्रष्टाचार की कहानियां सुनाईं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ज्वाइन करेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका के साथ ‘सीक्रेट मीटिंग’ ने बढ़ाई हलचल, अब होगा खेला?
बीजेपी ने बिहार के लोगों को भरोसा दिलाया कि RJD की वापसी का मतलब “लालटेन युग” और “गुंडा राज” की वापसी होगी। तेजस्वी यादव ने भले ही बार-बार दावा किया हो कि वे किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ेंगे, लेकिन बीजेपी का कैंपेन इतना आक्रामक था कि यह जनता के बीच गूंजा, जिसके परिणामस्वरूप RJD की लीडरशिप वाला गठबंधन बुरी तरह हार गया।
TMC शासनकाल को कहा जंगलराज
अब बीजेपी की IT सेल और रणनीतिकार इसी बिहार मॉडल को बंगाल में लागू कर रहे हैं। बीजेपी ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को उसी नज़रिए से पेश कर रही है। पोस्टरों के ज़रिए, बीजेपी यह संदेश दे रही है कि वे बंगाल में ममता बनर्जी के 15 साल के कार्यकाल को हमेशा अराजकता के युग के रूप में याद रखेंगे।
ममता बनर्जी को बना दिया ‘हिटलर’!
इसके अलावा बीजेपी अब ममता बनर्जी की इमेज को “दीदी” से बदलकर “हिटलर” की बनाना चाहती है, जिनके राज में कानून का राज खत्म हो गया है। सोमवार को बीजेपी ने खुलेआम उन्हें हिटलर कहा और दोनों के आधे-आधे चेहरों वाली एक तस्वीर भी पोस्ट की।
The dictator is rattled!! pic.twitter.com/tylmnXziHQ — BJP West Bengal (@BJP4Bengal) December 15, 2025
बीजेपी के ये दोनों ही पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल इन पर अभी ममता बनर्जी या उनकी पार्टी के किसी भी नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इन पोस्टरों को लेकर जुबानी जंग छिड़ने वाली है।
Bjp plans bengal conquest using lalu yadav card mamata under pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
Feb 17, 2026 | 07:20 AMपंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
Feb 17, 2026 | 07:09 AMमेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज
Feb 17, 2026 | 07:08 AMमुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
Feb 17, 2026 | 07:07 AMनवभारत निशानेबाज: आज चल रही है स्पेस एज लेकिन राजनीति में परसेंटेज
Feb 17, 2026 | 07:01 AMसावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक
Feb 17, 2026 | 06:56 AMबांग्लादेश में BNP की जीत के बाद अब नए राष्ट्रपति की तलाश तेज, इन नामों पर हो रही है चर्चा
Feb 17, 2026 | 06:50 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














