अनुपम खेर का बेंगलुरु में धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस, दर्शकों की तालियों से गूंजा थिएटर

Anupam Kher Stage Show: अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर थिएटर की दुनिया में चमक बिखेर रहे हैं। उनका मोनोलॉग नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’, जो उनके जीवन पर आधारित है, देशभर में बेहद सराहा जा रहा है।
Anupam Kher explosive stage performance in Bengaluru
बेंगलुरु में अनुपम खेर का धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस
Published on: 
Updated on: 

Anupam Kher Performance: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्मों में सक्रिय रहने के साथ अब वे थिएटर की ओर लौट आए हैं, जहां उनकी कला को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में बेंगलुरु में हुए उनके स्टेज शो ने साबित कर दिया कि अनुपम खेर का जादू आज भी उतना ही प्रभावी और दमदार है।

एक्टर अपने जीवन पर आधारित मोनोलॉग नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ का देशभर के अलग-अलग थिएटरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। बेंगलुरु में हुए शो में दर्शकों ने अनुपम खेर की एक्टिंग को इतनी सराहना दी कि पूरा थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस प्यार और सम्मान से प्रभावित होकर अनुपम खेर ने इन खुबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया।

अनुपम खेर का भावुक कैप्शन

इंस्टाग्राम पर शो की झलकियां शेयर करते हुए उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा कि लगातार बजती तालियां… कल रात मेरे नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ में दर्शकों की उपस्थिति शानदार थी। इतनी ऊर्जा, गर्मजोशी और प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्शक अनुपम खेर की परफॉर्मेंस के दीवाने हो गए थे। लोग उनके डायलॉग्स, एक्सप्रेशन और मंच पर उनकी मजबूत पकड़ से बेहद प्रभावित दिखे।

अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट

दिलचस्प बात यह है कि शो से कुछ घंटे पहले अनुपम खेर ने एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे नर्वस और चिंतित दिख रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैं अपना शो करने जा रहा हूं। घबराहट और टेंशन हावी है, लेकिन दर्शकों ने टिकट खरीदी हैं, इसलिए पूरा प्यार और आशीर्वाद भेजें। शो की सफलता ने उनकी इस घबराहट को खुशी में बदल दिया।

अनुपम खेर की एक्टिंग

फिल्मों में शानदार करियर बनाने के साथ-साथ अनुपम खेर थिएटर और एक्टिंग ट्रेनिंग को भी समान महत्व देते हैं। उनका एक्टिंग स्कूल ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ कई टैलेंटेड कलाकारों को तैयार कर चुका है। अभिनेत्री सेलीना जेटली ने भी इसी स्कूल से ट्रेनिंग ली थी और सिर्फ दो महीने के अंदर उनकी पहली फिल्म मिल गई थी। अनुपम खेर का यह शो दर्शाता है कि चाहे स्क्रीन हो या मंच उनकी कला हर जगह दर्शकों को बांध कर रखने की क्षमता रखती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com