आवेज दरबार, तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Awez Darbar Viral Video: ‘बिग बॉस 19’ से हाल ही में बाहर हुए कंटेंट क्रिएटर और डांसर आवेज दरबार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका एक मजेदार तंज, जो उन्होंने शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर कसा। हाल ही में आवेज अपनी मंगेतर नगमा मिराजकर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए तान्या की वायरल बात पर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली।
दरअसल, ‘बिग बॉस’ हाउस में तान्या मित्तल ने एक बयान दिया था कि वह “सिर्फ बकलवा खाने के लिए दुबई” और “ताजमहल के सामने कॉफी पीने के लिए आगरा” जाती हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई थी। कई लोगों ने तान्या को लेकर मीम्स बनाए और उन्हें ट्रोल भी किया।
इसी बात का मजाक उड़ाते हुए आवेज दरबार ने एयरपोर्ट पर कहा “हम बकलवा खाकर आ रहे हैं।”इस पर नगमा मिराजकर हंस पड़ीं और उन्होंने एक डिब्बा निकालकर मीडिया को दिखाते हुए कहा कि “आप लोगों के लिए भी बकलवा लाए हैं, चाहिए क्या?”
दोनों का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इस क्लिप पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि “आवेज ने तो तान्या को मजाक-मजाक में रोस्ट कर दिया!” तो किसी ने कहा कि “बकलवा का बदला, एयरपोर्ट पर मिला।”
आवेज दरबार, जाने-माने संगीतकार इस्माइल दरबार के छोटे बेटे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो और रील्स के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी मंगेतर नगमा मिराजकर भी एक जानी-मानी डांसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर फैंस की फेवरेट मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- शेरनी बन लौटीं हुमा कुरैशी, ‘महारानी 4’ में पीएम से होगी सीधी टक्कर, जानें कब और कहां पाएंगे देख
बता दें कि आवेज ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी, लेकिन उनका सफर बहुत लंबा नहीं चला। वह जल्दी ही नॉमिनेशन के बाद घर से बाहर हो गए। शो में ही उन्होंने नगमा मिराजकर को प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं, इस हफ्ते ‘बिग बॉस 19’ में घर से बेघर होने के लिए अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे और बसीर अली नॉमिनेट हुए हैं। फैंस के वोट पर तय होगा कि इस बार कौन शो से बाहर जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)