-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Confusion Over The Date Of Diwali Has Been Cleared
दिवाली की तिथि को लेकर कन्फ्यूज़न हुआ दूर, जानिए कब है 20 या 21अक्टूबर
- Written By: सीमा कुमारी
Diwali 20 Oct or 21 Oct 2025: पांच दिवसीय प्रकाश का त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल दीपों का त्योहार 20 अक्टूबर 2025 को भारत सहित अन्य हिस्सों में मनाया जाएगा।

क्या रहेगा दिवाली का शुभ समय (सौ.सोशल मीडिया)
Diwali 2025 Date Kab Hai: दीपों का उत्सव दिवाली हर साल की तरह इस बार दिवाली की तारीख पर लोगों में कन्फ्यूजन है कि 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाए या फिर 21 अक्टूबर को दिवाली की लक्ष्मी पूजा की जाए। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कार्तिक अमावस्या की तिथि दो दिन है और उसमें भी प्रदोष काल का निर्णय नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली की सही तारीख क्या है? दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है? दिवाली की तारीख के कन्फ्यूजन को दूर करने का आसान तरीका क्या है।
क्या रहेगा दिवाली का शुभ समय
दिवाली की सही तारीख को जानने के लिए आपको सबसे पहले कार्तिक अमावस्या की तिथि की गणना करनी होगी।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की तिथि का प्रारंभ: 20 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर में 03 बजकर 44 मिनट से।
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
मनचाहा वर के लिए ‘जया पार्वती व्रत’ में करें विधिवत पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसकी महिमा
Ganesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
कार्तिक अमावस्या की तिथि का समापन: 21 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर।
अब आपको दिवाली की अमावस्या तिथि पता चल गई है, जिससे पता चलता है कि कार्तिक अमावस्या दो दिन 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को है।
दिवाली के लिए प्रदोषव्यापिनी अमावस्या तिथि की मान्यता है, न कि उदयातिथि की। प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद से प्रारंभ होता है। ऐसे में देखते हैं कि 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को सूर्यास्त कब है।
ज्योतिषियों के अनुसार, 20 और 21 अक्टूबर को सूर्यास्त लगभग एक ही समय हो रहा है। लेकिन दोनों दिनों के सूर्यास्त में एक अंतर है।
20 अक्टूबर को सूर्यास्त कार्तिक अमावस्या की तिथि में प्रदोष काल के साथ हो रहा है, वहीं 21 अक्टूबर का सूर्यास्त कार्तिक अमावस्या को हो रहा है, लेकिन 9 मिनट बाद ही कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्राप्त हो रही है क्योंकि अमावस्या शाम 05:54 बजे खत्म हो जा रही है।
ये रहने वाला है दिवाली शुभ मुहूर्त
20 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक है।
उस दिन प्रदोष काल शाम में 05:46 पी एम से 08:18 पी एम तक है।
दिवाली पर वृषभ काल का समय शाम में 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 03 मिनट तक है। दिवाली पर निशिता मुहूर्त देर रात 11:41 रात से लेकर 12:31 सुबह तक है।
दिवाली अशुभ मुहूर्त
ज्योतिष बताते है कि, दिवाली के दिन कोई शुभ काम करना है तो आपको अशुभ समय यानि राहुकाल का ध्यान रखना चाहिए।
दिवाली पर राहुकाल सुबह में 07:50 प्रातःकाल से लेकर 09:15 सुबह तक है।
यम का समय यानि यमगण्ड सुबह में 10:40 सुबह से लेकर दोपहर 12:06 रात तक है।
Confusion over the date of diwali has been cleared
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














