- Hindi News »
- India »
- Karnataka Government Has Approved Paid Period Leave Allowing 1 Off Per Month Know More
महिलाओं के लिए बड़ी राहत! कर्नाटक सरकार ने दी ‘पीरियड लीव’ को मंजूरी, हर महीने मिलेगी इतनी छुट्टी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Karnataka सरकार ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक और प्रगतिशील फैसला लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को ‘पीरियड लीव पॉलिसी’ को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत एक दिन की छुट्टी का प्रावधान किया गया है।

कर्नाटक सरकार ने मासिक धर्म अवकाश को मंजूरी दी, फोटो- सोशल मीडिया
Paid Period Leave in Karnataka: कर्नाटक सरकार मंत्रिमंडल की इस योजना के तहत महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन का सवेतन मासिक धर्म अवकाश मिलेगा। खास बात ये है कि इस नियम को सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।
सरकार ने कहा कि यह नीति राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, परिधान उद्योगों, आईटी कंपनियों, बहुराष्ट्रीय संस्थानों और निजी संगठनों पर लागू होगी। राज्य सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, आराम और कार्यस्थल पर समावेशिता को बढ़ावा देना है। कैबिनेट नोट में कहा गया, “यह निर्णय कामकाजी महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक सहायक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।”
हर साल मिलेंगी 12 सवेतन छुट्टियां
राज्य के श्रम मंत्री संतोष लाड ने बताया कि सरकार पिछले एक साल से इस नीति को लागू करने पर विचार कर रही थी। उन्होंने कहा, “महिलाओं पर घर और कार्यस्थल दोनों की जिम्मेदारी होती है। मासिक धर्म के दौरान उन्हें शारीरिक व मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। इसलिए हमने समिति गठित कर सिफारिश मांगी थी। समिति ने सालाना छह दिन की छुट्टी का सुझाव दिया था, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 12 दिन करने का फैसला लिया है।” मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नीति केवल सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि निजी क्षेत्र की कंपनियों पर भी लागू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
नागपुर में भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल: मेडिकल-मेयो के ओपीडी में 30% बढ़े मरीज, ‘हीट एक्जरशन’ का खतरा
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
Protein In Dal: इन 7 दालों में है प्रोटीन का खजाना, आज ही करें डाइट में शामिल
महिला संगठनों ने जताई खुशी
राज्य के कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने बताया कि यह कदम महिलाओं के लिए बेहद मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा, “यह नीति अन्य राज्यों में सफल रही है और हमने इसे कर्नाटक में अपनाने का फैसला किया है। इससे कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए और अधिक सम्मानजनक माहौल बनेगा।” महिला संगठनों ने भी इस पहल को सराहा है। उनका कहना है कि सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और गरिमा के लिए सराहनीय निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: नीतीश नहीं… अब बेटे निशांत के कंधों पर JDU का भार! पार्टी की बैठक में आज बड़ा ऐलान
इन राज्यों में पहले से है प्रावधान
कर्नाटक अब उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जहां मासिक धर्म अवकाश (Menstrual Leave) की व्यवस्था है। इससे पहले बिहार, ओडिशा, केरल और सिक्किम में यह सुविधा लागू है। वहीं निजी क्षेत्र में जोमैटो, स्विगी, लार्सन एंड टुब्रो, बायजूज और गोजूप जैसी कंपनियां पहले से ही अपनी महिला कर्मचारियों को सवेतन पीरियड लीव (Paid Period Leave) दे रही हैं।
Karnataka government has approved paid period leave allowing 1 off per month know more
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMबेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM













