- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Alcohol Price Hike Boosts Beer And Country Liquor Sales
Maharashtra News : कीमतें बढ़ीं तो विदेशी शराब छोड़ दी! बीयर और देसी शराब बनी पहली पसंद
- Written By: अर्पित शुक्ला
Alcohol News: नाशिक में विदेशी शराब महंगी होने से बीयर और देसी शराब की बिक्री बढ़ी। वाइन और देसी शराब के शौकीन बढ़े, सरकार के राजस्व पर असर पड़ने की आशंका।

Maharashtra News : कीमतें बढ़ीं तो विदेशी शराब छोड़ दी! बीयर और देसी शराब बनी पहली पसंद
Nashik News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा विदेशी शराब की कीमतों में वृद्धि करने के बाद, शराब पीने वालों ने अब अपना ध्यान बीयर और देसी शराब की ओर मोड़ लिया है। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के आंकड़ों से यह बात सामने आई है कि विदेशी शराब की बिक्री में भारी गिरावट आई है, जबकि बीयर की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। नाशिक जिले में शराब पीने के शौकीनों की संख्या अधिक होने के कारण जिले में विक्रेताओं की आय में खासी गिरावट देखने को मिल रही है।
नाशिक शहर को वाईन का हब माना जाता है, ऐसे में शराब की कीमतें बढने से आम नागरिक जिसे रोज शराब पीने की लत है उसकी जेब पर भारी बार पड गया है जिसके कारण अधिकतर लोग बियर पीने में रुची ले रहे हैं। अधिकतर मजदूर और मध्यमवर्ग के लोग देसी शराब पीने लगे हैं ऐसे नाशिक के गली कूचों में देसी शराब के ढर्रों पर भीड दिखाई देने लगी है।
विदेशी शराब की कीमतों में इज़ाफ़ा क्यों
राज्य सरकार ने विदेशी शराब पर 10% वैट, 15% लाइसेंस शुल्क और 9% से अधिक अतिरिक्त उत्पादन शुल्क लगाने का निर्णय लिया था। इसके बाद, जून में इन शराबों की कीमतें बढ़ गईं। दूसरी ओर, होटल और रेस्टोरेंट में भी शराब बिक्री पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे विदेशी शराब की बिक्री का प्रमाण कम हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
बीयर की बिक्री में अप्रत्याशित उछाल
राज्य उत्पादन शुल्क विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, ज़िले में बीयर की बिक्री में बड़ा इज़ाफ़ा हुआ है, वह भी मानसून के महीनों में, जब आमतौर पर बिक्री कम होती है।
महीना बीयर बिक्री में वृद्धि
जुलाई 13.96%
अगस्त 50.56%
सितंबर 29.44%
उप-अधीक्षक, राज्य उत्पादन शुल्क, अमृत तांबारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि बीयर की बिक्री आमतौर पर गर्मियों में अधिक होती है, लेकिन इस साल यह जुलाई, अगस्त और सितंबर, इन तीनों बारिश के महीनों में बहुत अधिक हुई। वहीं, विदेशी शराब की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
महीना विदेशी शराब बिक्री में गिरावट
| महीना | वृद्धि |
|---|---|
| जुलाई | 7.98% |
| अगस्त | 19.61% |
| सितंबर | 23.88% |
देसी शराब और वाइन की बिक्री भी बढ़ी। बीयर के साथ-साथ, कुछ शराब शौकीनों ने अपना रुख देसी शराब और वाइन की ओर भी मोड़ा है, जिनकी बिक्री में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
पेय जुलाई में वृद्धि अगस्त में वृद्धि सितंबर में वृद्धि
देसी शराब 0.04% 10.83% 4.89%
वाइन 8.43% 32.77% 29.14%
कीमतों में हुआ बदलाव
कीमतें बढ़ने से पहले ओसी और नंबर वन जैसी विदेशी शराब की 180 एमएल की बोतल लगभग 160 में आती थी, जिसकी कीमत अब बढ़कर 220 हो गई है। वहीं 90 एमएल की बोतल की कीमत 85 से बढ़कर 120 हो गई है।
यह भी पढ़ें- PM के मुंह से झूठ सुनकर बहुत दुख हुआ, चिदंबरम ने PM मोदी के दावे को क्यों बताया ‘काल्पनिक’?
राजस्व पर असर की आशंका
इससे पहले, देसी और विदेशी शराब की बिक्री से सरकार को 43 हजार करोड़ का राजस्व मिलता था। सरकार को उम्मीद थी कि इस वृद्धि से 14 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, लेकिन बिक्री में आई इस गिरावट के कारण राजस्व कम होने की आशंका जताई जा रही है।
Nashik alcohol price hike boosts beer and country liquor sales
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













