Pawan Singh-Jyoti Singh Dispute: पत्नी के आरोपों पर बोले पवन सिंह- 'मर्द का दर्द कोई नहीं देखता'

Pawan Singh ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर से पत्नी ज्योति सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ज्योति को अच्छे से जानता हूं। मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी। मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह संग चल रहे तलाक विवाद पर चुप्पी तोड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ज्योति ने उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं और अब “मर्द का दर्द कोई नहीं देखता।” पवन ने दावा किया कि उनका मामला तीन-चार साल से कोर्ट में चल रहा है और कानून दोनों के लिए समान है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योति का अचानक अपनापन चुनावी साजिश का हिस्सा है क्योंकि यह तभी दिखा जब वह बीजेपी नेताओं से मिले। पवन ने ज्योति के परिवार पर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया और कहा कि “महिला के आंसू सबको दिखते हैं, लेकिन पुरुष का दर्द नहीं।”

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com