- Hindi News »
- Religion »
- Give This Gift To Your Mother In Law On Karva Chauth
करवा चौथ पर अपनी सास को दें ये उपहार, अखंड सौभाग्य का मिलेगा शुभाशीष
- Written By: सीमा कुमारी
Gift Tips:करवा चौथ के दिन सास अपनी बहु को सरगी और सुहाग का सामान देती हैं। साथ ही उन्हें सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद भी देती हैं। इसी के साथ करवाचौथ के दिन बहुएं अपनी सास को कोई-न-कोई उपहार देती है।

करवा चौथ पर अपनी सास को दें ये शुभ गिफ्ट (सौ.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth gift: 10 अक्टूबर, शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। जैसा कि आप जानते है कि यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस खास मौके पर अपनी सास को उपहार देने का भी चलन है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे उपहार बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनी सास को देते हैं, तो इससे आपके बीच का प्यार तो बढ़ता ही है। साथ ही इन तोहफों को काफी शुभ भी माना गया है। आइए जानते हैं किन तोहफों को काफी शुभ भी माना गया है।
करवा चौथ पर अपनी सास को दें ये शुभ गिफ्ट:
श्रृंगार का सामान
करवा चौथ का पर्व सौभाग्य और सुहाग से जुड़ा है, इसलिए इस दिन सास को 16 श्रृंगार की वस्तुएं देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
आप अपनी सास को एक मेकअप किट बनाकर दे सकती हैं। इसमें बिंदी, चूड़ी, सिंदूर, काजल, बिछिया, बाली, कंघी, मेहंदी, महावर, लिपस्टिक, नेलपॉलिश, रबर बैंड आदि शामिल करें। इसके अलावा, चांदी की पायल, बिछिया और साड़ी भी दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
साड़ी या सूट
करवा चौथ पर आप अपनी सास को साड़ी या सूट गिफ्ट कर सकती हैं। खासतौर पर, इस दिन लाल या हरे रंग के कपड़े देना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको सास का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आप अपनी सास की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें एक सुंदर साड़ी या सूट गिफ्ट कर सकती हैं।
मिठाई या ड्राई फ्रूट
कोई भी त्यौहार मिठास के बिना अधूरा होता है। करवा चौथ पर आप अपनी सास को मिठाई, ड्राई फ्रूट्स या फल भेंट कर सकती हैं। आप इन चीजों को थाली में सजाकर सास को दे सकती हैं। यह उन्हें बहुत पसंद आएगा।
इसे भी पढ़े- दिवाली की तिथि को लेकर कन्फ्यूज़न हुआ दूर, जानिए कब है 20 या 21अक्टूबर
सोने या चांदी के गहने
अगर आप करवा चौथ पर अपनी सास को कुछ खास देना चाहती हैं, तो अपने सामर्थ्य के अनुसार सोने या चांदी के गहने दे सकती हैं। यह बहुत शुभ माना जाता है और इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आप उन्हें गले का हार, मंगलसूत्र का पेंडेंट, झुमका, अंगूठी, पायल या बिछिया जैसी चीजें दे सकती हैं।
Give this gift to your mother in law on karva chauth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
May 29, 2026 | 07:33 PMUP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
May 29, 2026 | 07:22 PMNeon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
May 29, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














