- Hindi News »
- Viral »
- Haryana Man Sells Library To Educate Wife Ditched After Job
लाइब्रेरी बेचकर पत्नी को पढ़ाया…नौकरी लगते ही हो गई फुर्र, हरियाणा में ज्योति मौर्य जैसा कांड
- Written By: अभिषेक सिंह
Haryana Viral News: हरियाणा के पलवल में एक युवक ने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए लाइब्रेरी बेंच दी। लेकिन तैयारी के बाद जब उसकी दिल्ली पुलिस में नौकरी लग गई तो वह युवक को छोड़कर फरार हो गई।

पीतम व उसकी कथित पत्नी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Haryana News: हरियाणा के पलवल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के मामले जैसा ही है। एक पति ने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी करने और शादीशुदा होने की बात छिपाकर दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का आरोप लगाया है।
पलवल के बरौली गांव के रहने वाले 26 वर्षीय पीतम ने साल 2021 में युवाओं को सरकारी नौकरियों की तैयारी कराने के लिए एक लाइब्रेरी शुरू की थी। इसी लाइब्रेरी में उनकी मुलाकात राजीव नगर की एक लड़की से हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और वे शादी के लिए तैयार हो गए। पीतम ने अपने परिवार को भी इस रिश्ते के बारे में बताया।
2023 में हुई थी पीतम की शादी
4 जनवरी 2023 को बल्लभगढ़ के आर्य समाज मंदिर में उनकी शादी हो गई। शादी के बाद वे एक फ्लैट में रहने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन किया। पीतम ने बताया कि पत्नी की पढ़ाई और तैयारी का खर्च उठाने के लिए उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
यादव बनाम मुस्लिम मत बनाओ… पटना कोचिंग विवाद पर संजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- जल्द ही खान सर पर होगी रेड
PHOTOS: कोई कॉकरोच मास्क तो कोई किताब और फूल लेकर पहुंचा…देखें CJP के प्रदर्शन की सबसे वायरल तस्वीरें
Tamil Nadu Politics: AIADMK के 4 पूर्व मंत्री और DMK नेता टूटे, TVK में हुए शामिल, CM विजय का बढ़ा कुनबा
ममता बनर्जी का संदेश लेकर यूसुफ पठान के पास गए थे सौरव गांगुली? दादा ने खुद बताई सच्चाई
पत्नी ने खुद को बताया अविवाहित
इसी जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी लाइब्रेरी और अपनी ज़मीन का एक हिस्सा भी बेच दिया। उसने अपनी पत्नी की लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा, दोनों में मदद की। पीतम का आरोप है कि उसकी पत्नी ने सत्यापन के दौरान खुद को अविवाहित बताया, जबकि वह शादीशुदा थी। जिसका पता उसे बाद में चला।
ट्रेनिंग खत्म होते ही पहुंची मायके
फरवरी 2024 में उसकी पत्नी को दिल्ली पुलिस में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। फरवरी 2025 में प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद, उसकी पत्नी सीधे अपने मायके चली गई। जब पीतम अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया, तो उसकी पत्नी ने उसके साथ रहने से साफ़ इनकार कर दिया।
पीतम ने दर्ज कराई शिकायत
पीतम ने इस धोखाधड़ी के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी उस पर तलाक का दबाव बना रही है और उसे धमका भी रही है। पीतम ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की है कि उसकी पत्नी ने नौकरी पाने के लिए शादी की जानकारी छिपाई है।
यह भी पढ़ें: हिंदू बनकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाया…बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस के हत्थे चढ़ा जिहादी युवक
पीतम ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है और धारा 9 के तहत याचिका दायर की है, जिस पर फरवरी 2026 में सुनवाई होगी। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में विश्वासघात और धोखे के मामलों को उजागर किया है, जो समाज में एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।
Haryana man sells library to educate wife ditched after job
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP में एनकाउंटर पर NDA में दरार? योगी सरकार के मंत्री ने अपनी ही पुलिस पर उठाए सवाल, मचा राजनीतिक बवाल!
Jun 06, 2026 | 08:00 PMदो सगी बहनों का शोषण और ब्लैकमेलिंग; चित्रा वाघ का दावा, पालघर से लंदन तक फैला है लड़कियों को फंसाने का जाल
Jun 06, 2026 | 08:00 PMExclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PMयादव बनाम मुस्लिम मत बनाओ… पटना कोचिंग विवाद पर संजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- जल्द ही खान सर पर होगी रेड
Jun 06, 2026 | 07:41 PMमुंबईः रेलवे का मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों के रफ्तार पर असर, इन स्टेशनों के बीच होंगी कई ट्रेनें प्रभावित
Jun 06, 2026 | 07:41 PMमुंबई लोकल में पानी से भरा गिलास लेकर चढ़ा युवक, भीड़ के बीच पूरा किया हैरान कर देने वाला चैलेंज
Jun 06, 2026 | 07:39 PMPahlaj Nihalani की प्रेयर मीट में उमड़ा बॉलीवुड, अनिल कपूर और अनुपम खेर समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि
Jun 06, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM













