बिहार में चरम पर सियासी तल्खियां, नीतीश के नेता ने 'TEJASHWI' को बताया जलनखोर-घमंडी-स्वार्थी...

Bihar news: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाए हैं। उन्होंने राजद नेता के नाम का फुलफॉर्म बताते हुए उन्हें घमंडी और जलनखोर करार दिया है।
बिहार में चरम पर सियासी तल्खियां, नीतीश के नेता ने 'TEJASHWI' को बताया जलनखोर-घमंडी-स्वार्थी...
तेजस्वी यादव, नीरज कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा का चुनाव मुहाने पर दस्तक दे रहा है। राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए है, अब सिर्फ चुनाव आयोग के औपचारिक ऐलान का इंतजार है। चुनावी तैयारियों के बीच राजनेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए 'TEJASHWI' का नया फुल फॉर्म बताया है।

नीरज कुमार का यह हमला नीतीश कुमार पर तेजस्वी के हमलों पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। राजद नेता अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत बताते रहते हैं। साथ ही कहते हैं कि अब वह बिहार चलाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें तो अपने मंत्रियों का भी नाम नहीं पता है। उनको हाईजैक कर लिया गया है।

तेजस्वी भगोड़ा, जलनखोर, स्वार्थी, और घमंडीः नीरज कुमार

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी के नाम को डिकोड किया है। साथ हर अक्षर का मतलब बताया है। इस पोस्ट के जरिए नीरज ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को  स्वार्थी, घमंडी, भगोड़ा, अयोग्य, जलनखोड़, बेकार जैसी उपमाओं से नवाजा है। जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।

नीरज के मुताबिक तेजस्वी नाम का मतलब

T.E.J.A.S.H.W.I. decoded

T. Troublemaker,

E. Escapist,

J. Jealous,

A. Arrogant,

S.Selfish,

H.Hypocrite,

W.Wasteful,

I. Incompetent.

यानी सिर्फ़ Total Egotistic। बिहार को चाहिए काम, न कि ड्रामा।

'कर्पूरी ठाकुर का किया अपमान'

इतना ही नहीं नीरज कुमार ने एक वीडियो जारी कर तेजस्वी यादव पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की उपाधि( जननायक) तेजस्वी ने अपने नाम के आगे लगवा लिया। इससे समाजवादी विचारधारा को मानने वाले लोगों को गहरी ठेस पहुंची है। जेडीयू नेता ने कहा कि वो अंग्रेजी स्कूल में पढ़े हैं, इसलिए उनको इस नए नामकरण के साथ चुनावी मैदान में आना पड़ेगा। बिहार को अब काम चाहिए। ड्रामा से काम नहीं चलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com