Jaipur House Collapse: बारिश के बीच गिरा चार मंजिला मकान, मलबे में दबकर मासूम बेटी और पिता की मौत

आज जयपुर में एक दुखद घटना सामने आई। एक चार मंजिला घर भरभरा कर गिर गया। घर में मौजूद सात लोगों में से पिता और उनकी 6 वर्षीय बेटी मलबे में दबकर मारे गए। बाकी पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

राजस्थान के जयपुर में आज यानी शनिवार, 6 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया। एक चार मंजिला मकान अचानक से भरभराकर गिर गया। जब मकान गिरा तो घर के अंदर सात लोग मौजूद थे। इन सात लोगों में से दो की मौत हो गई है। हादसे में पिता और उनकी 6 साल की बेटी मलबे में दब गए और दम तोड़ दिया। बाकी बचे पांच लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से भी एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मकान पुराना और जर्जर हो गया था।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com