- Hindi News »
- Sports »
- Mitchell Starc First Reaction On After T20 Retirement Says He Want Play Test Cricket
टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद स्टार्क ने किया खुलासा, कहा- जितना संभव हो सके उतना…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Mitchell Starc Retirement: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया, ताकि टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकें और 2027 विश्व कप के लिए खुद को तैयार रख सके।

मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया)
Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हाल में ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। स्टार्क ने कहा कि अभी टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेलने के लिए उनमें बहुत कुछ बचा है। वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अधिक सफलता हासिल करने के लिए अपने शरीर का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलिया के 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया ताकि वह खुद को एशेज, आईपीएल, भारत में टेस्ट सीरीज और दो साल के बाद होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार रह सकें। इसका मतलब है कि यह स्टार तेज गेंदबाज अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी नहीं खेलेगा।
जितना संभव हो उतना टेस्ट खेलना चाहते हैं
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। स्टार्क ने 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.74 के इकॉनमी रेट से 79 विकेट चटकाए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टार्क के हवाले से कहा कि मैं जितना संभव हो सके उतना टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अपने शरीर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता हूं। जब तक शरीर साथ देगा, तब तक खेलूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
IND Vs AFG: केएल राहुल के बाद कप्तान गिल ने जड़ा शतक, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
यह भी पढ़ें: 2021 के बाद पहली बार पाकिस्तान में टेस्ट खेलेगी साउथ अफ्रीका, यहां देखें पूरा शेड्यूल
उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि मुझे दूसरे प्रारूपों में से एक को छोड़ना होगा। मुझे लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है और मेरा लक्ष्य 2027 तक अपनी फिटनेस बनाए रखना है। साथ ही 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए भी काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
स्टार्क ने संयुक्त अरब अमीरात में 2021 में टी20 विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रारूप में अपना पहला विश्व खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि मैं इसको लेकर असमंजस में था कि कौन सा प्रारूप रखना सही रहेगा। मैंने 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे को चुना। मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। मैंने इस बारे में काफी सोचा था। मुझे लगता है कि शायद यह सही समय था। मैं 35 साल का हो गया हूं। टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे लिए पहली प्राथमिकता रहा है और आगे भी रहेगा। (भाषा इनपुट के साथ)
Mitchell starc first reaction on after t20 retirement says he want play test cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
Jun 09, 2026 | 04:04 AMMahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
Jun 09, 2026 | 02:31 AMAaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














