-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Ram Mandir Ceo Vacancy 2026 Sri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust
क्या आप बन सकते हैं राम मंदिर के CEO? लाखों की जिम्मेदारी वाला पद, जानें कौन कर सकता है आवेदन
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ram Mandir CEO Vacancy: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के सीईओ पद के लिए आवेदन मांगे हैं। 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे है।

अयोध्या राम मंदिर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ram Mandir CEO Vacancy Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ट्रस्ट की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, यह नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026 शाम चार बजे निर्धारित की गई है। चयनित अधिकारी ट्रस्ट के महासचिव को रिपोर्ट करेंगे और मंदिर व ट्रस्ट के प्रशासन, वित्त, सुरक्षा, धार्मिक गतिविधियों तथा समग्र संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, चयनित अधिकारी की तैनाती अयोध्या में होगी, जबकि वेतन और अन्य सेवा सुविधाएं आपसी सहमति से तय की जाएंगी। विज्ञापन के अनुसार, अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु सीमा 50 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग अथवा कंपनी में प्रबंधकीय दायित्वों का कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक होगा।
किसे मिलेगी प्राथमिकता?
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक प्रबंधन, जनसंपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और विधिक मामलों के समन्वय एवं पर्यवेक्षण का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके अथवा किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। आवश्यक अनुभव और क्षमता रखने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भी आवेदन के पात्र होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया कड़ा नोटिस
कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
हिंदू धर्म का पालन करना अनिवार्य
धार्मिक योग्यता के संबंध में ट्रस्ट ने कहा है कि आवेदक का सक्रिय रूप से हिंदू धर्म का पालन करना अनिवार्य होगा। भगवान श्रीराम का भक्त तथा वैष्णव परंपरा से जुड़ाव वांछनीय योग्यता माना जाएगा। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा कार्यकारी ज्ञान आवश्यक होगा।
ट्रस्ट द्वारा जारी दायित्व विवरण के अनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीधे ट्रस्ट के महासचिव के प्रति उत्तरदायी होंगे। वह ट्रस्ट के सभी वैधानिक, प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का संचालन करेंगे तथा संस्था की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक ढांचे को विकसित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
क्या होंगी जिम्मेदारियां?
सीईओ ट्रस्ट के अधिकारियों, सेवकों और कर्मचारियों के सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी होंगे। उनके जिम्मे ट्रस्ट की वर्तमान गतिविधियों के कुशल संचालन के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लागू करना भी होगा। इसके अलावा ट्रस्ट डीड, वैधानिक और नियामकीय प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी वित्तीय लेन-देन, लेखा व्यवस्था और संस्थागत सूचनाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय, राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
ट्रस्ट के अनुसार, सीईओ यह सुनिश्चित करेंगे कि मंदिर में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव और अन्य धार्मिक गतिविधियां स्थापित परंपराओं के अनुरूप नियमित एवं सुचारु रूप से संचालित हों। दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और संतुष्टि सुनिश्चित करने के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों और प्रमुख संतों के आगमन की समुचित व्यवस्था भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
इसके अलावा ट्रस्ट और श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा को निरंतर बढ़ाने, सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने, ट्रस्ट की संपत्तियों की सुरक्षा एवं नियमानुसार प्रबंधन, ट्रस्ट डीड में वर्णित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए योजनाएं तैयार कर उनका क्रियान्वयन करने तथा समय-समय पर ट्रस्ट और महासचिव द्वारा सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहन भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी को करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक सर्च कमेटी.एसआरजेबीटी@जीमेल डॉट कॉम पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Ram mandir ceo vacancy 2026 sri ram janmabhoomi teerth kshetra trust
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप बन सकते हैं राम मंदिर के CEO? लाखों की जिम्मेदारी वाला पद, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Jul 13, 2026 | 04:15 PMफडणवीस और गडकरी ने किया अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन, तो राणा दंपती ने लिया बाइक ट्रायल
Jul 13, 2026 | 04:07 PMमहाराष्ट्र के हर थाने में बनेगी स्पेशल एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड, लापरवाही पर नपेंगे थाना प्रभारी, अच्छे काम पर इनाम
Jul 13, 2026 | 04:06 PMMBMC की विकास योजना विवादों में घिरी, 800 करोड़ की आरक्षित जमीन बदलने पर हंगामा, डेवलपरों को लाभ देने का आरोप
Jul 13, 2026 | 04:03 PMमुंबई BEST की Olectra इलेक्ट्रिक बसें बनीं ब्रेकडाउन एक्सप्रेस! रोजाना खराब हो रहीं 12 बसें; प्रशासन सख्त
Jul 13, 2026 | 04:02 PMनागपुर में HC का कड़ा रुख: बार-बार समय मांगने वाले सरकारी महकमों को फटकार, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश
Jul 13, 2026 | 03:53 PMस्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख
Jul 13, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM














