'यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है', रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO

Yogi Government: कुशीनगर में भाजपा सांसद रवि किशन ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। ब्रह्मोस मिसाइल, विकास और 2027 चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।

Ravi Kishan Kushinagar Speech: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने हर जिले में मेडिकल कॉलेज, सड़कों के निर्माण, रोजगार के अवसर और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' जैसी योजनाओं का उल्लेख किया है।

रवि शंकर ने अपने बयांन में स्पष्ट करते हुए यह भी कहा है कि अब किसी भी प्रदेश में गुंडागर्दी या महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब सड़कें ही नहीं, बल्कि बंदूकें और ब्रह्मोस मिसाइलें भी बन रही हैं, जो अपराधियों के लिए चेतावनी हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि 2027 में भाजपा की जीत 2017 से भी बड़ी होगी।

जानकारी के अनुसार रवि किशन ने सभा में उमड़ी भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है और विपक्ष के दावों का कोई आधार नहीं है। रवि किशन ने अपने भाषण में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और यह संदेश दिया कि उनकी सरकार 'सनातन' और प्रदेश की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस खबर को समझने के लिए यह वीडियो को जरूर देखे...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com