PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO

PM Modi: न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी को लेकर एक बार फिर वही पुराना सवाल चर्चा में आ गया। ऑकलैंड में पत्रकार ने भारतीय अधिकारियों से पूछा कि पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते।

Why Not PM Narendra Modi hold Press Conferences: न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बार फिर वही पुराना सवाल चर्चा में आ गया। दरअसल, ऑकलैंड में एक स्थानीय पत्रकार ने भारतीय अधिकारियों से यह सवाल पूछा कि पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? इस सवाल को जवाब देने पहुंचे विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी रुद्रेंद्र टंडन ने बेहद संतुलित प्रतिक्रिया दी। भारतीय राजनयिक ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने की असली वजह बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर एक राजनेता की लोगों से मिलने और उन तक अपनी बातें पहुंचाने का अपना एक अलग तरीका होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी लोगों से मिलने का एक अलग तरीका है, वो जनता से सीधा संवाद करते हैं। उन्हें देश के लोगों से बात करने के लिए किसी मध्यस्थता की जरूरत नहीं होती।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com